भारत का दिल तोड़ने वाले कमिंस ने लेडी लव के कारण जीता विश्वकप? धोनी के साथ भी हुआ था ऐसा?
IND vs AUS Final 2023: आईसीसी विश्वकप 2023 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया है। उसने इंडिया को हराकर छठी बार इस खिताब को अपने नाम किया है। टीम इंडिया की हार के बाद पूरा देश दुख में है तो वहीं इस विश्वकप के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही रोचक पहलू भी सामने आया है और वो है कप्तानों की 'लेडी लव'।

दरअसल कहा जा रहा है कि साल 2003 से साल 2023 तक जिन कप्तानों ने अपनी टीम को विश्वविजेता बनाया उन्होंने विश्वकप से एक साल पहले ही शादी की थी, जिसमें भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी नाम भी शामिल है।
जांच के बाद सोशल मीडिया पर निकला दावा सच
इस बारे में जब जांच पड़ताल की गई तो ये दावा सच निकला। दरअसल साल 2003 में विश्वकप ऑस्ट्रेलिया ने जीता और था उस वक्त कप्तान रिंकी पोटिंग थे और उन्होंने 22 जून 2002 को अपनी लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड रियाना जेनिफर कैंटर से शादी की थी। इसके बाद भारत के स्टार प्लेयर और पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने भी 2010 में साक्षी रावत से शादी की थी और साल 2011 में उनकी कप्तानी में इंडिया विश्वविजेता बना था।
मोर्गन ने साल 2018 में तारा रिडग्वे से शादी की थी
इसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने साल 2018 में तारा रिडग्वे से शादी की थी जिसके बाद साल 2019 में उनकी टीम विश्वविजेता बनी थी तो वहीं इस बार ऑस्ट्रेलिया को विश्वविजेता बनवाने वाले कप्तान पैट कमिंस ने भी 1 अगस्त 2022 को अपनी लंबे समय की प्रेमिका बेकी बोस्टन से शादी की थी।
पिछले साल पैट कमिंस ने की थी शादी
और उसके एक साल बाद ही उन्होंने अपनी टीम को वर्ल्डकप जिता दिया और यही नहीं ऐसा करने वाले वो रिकी पोटिंग के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को 6 विकेट से हराया, टूटा लोगों का दिल
मालूम हो कि रविवार को खेले गए विश्वकप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को 6 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया। उसने पहले टॉस जीता और उसके बाद इंडिया को बैटिंग करने का आमंत्रण दिया। टीम इंडिया कंगारूओं के सामने बेदम नजर आई और एक बड़ा स्कोर करने में असमर्थ रही।
टीम इंडिया ने फाइनल में किया निराशाजनक प्रदर्शन
टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज टिक कर खेल नहीं पाया और पूरी टीम 240 स्कोर तक पहुंच पाई और जिसे कि ऑस्ट्रेलिया ने बड़ी ही आसानी से पूरा कर लिया और टीम इंडिया को 6 विकेट से हराकर विश्वकप का कप छठी बार जीत लिया।

Fact Check
दावा
कैप्टन की शादी और वर्ल्डकप की ट्रॉफी के बीच है कनेक्शन।
नतीजा
दावा सच है।












Click it and Unblock the Notifications