Fact Check;दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से हुई 1 मरीज की मौत? PIB ने दी सफाई
नई दिल्ली, अगस्त 11: स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि किसी भी राज्य ने अभी तक ऑक्सीजन से कोरोना मरीजों की मौतों का कोई आंकड़ा नहीं दिया है। इसी बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत को लेकर कई रिपोर्ट शेयर की गई हैं। आउटलुक ने हाल में एक स्टोरी चलाई थी जिसमें कहा गया था कि, ऑक्सीजन की कमी से सिर्फ एक कोरोना मरीज की मौत हुई है।

आउटलुक इंडिया का दावा है कि लव अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोविड 19 दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण केवल 1 मरीज की मौत हुई है। अब इस पर सरकार की ओऱ से सफाई आई है। सरकार की संचार एजेंसी पीआईबी की फैक्ट चेक की टीम उस प्रेस कॉन्फ्रेस की एक क्लिप भी जारी की है। जिसमें लव अग्रवाल उस सवाल का जवाब देते हुए दिख रहे हैं।
पीआईबी ने आउटलुक की रिपोर्ट को लेकर कहा कि, यह दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है। संयुक्त सचिव की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है। लव अग्रवाल ने इस पीसी में कहा था कि, सिर्फ एक राज्य से संदिग्ध मौत को लेकर रिपोर्ट आई है। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि, उसकी मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई थी। सरकार ने आउटलुक की इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है।
फर्जी खबर यानी फेक न्यूज से निपटने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और योजनाओं के बारे में खबरों का सत्यापन करने के लिए एक 'तथ्य जांच इकाई' गठित की है जिसे पीआईबी फैक्ट चेक टीम कहा जाता है। पीआईबी फैक्ट चेक टीम द्वारा आप भी किसी भी संदेश की सत्यता की जांच करा सकते हैं। इसके तहत मीडिया में सरकार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों की सच्चाई का पता लगाया जाता है। अगर आपके पास भी कोई डाउटफुल खबर है तो आप उसे factcheck.pib.gov.in या फिर वॉट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः [email protected] पर भेज सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी पीआईबी की वेबसाइट pib.gov.in पर भी उपलब्ध है।

Fact Check
दावा
ऑक्सीजन की कमी से सिर्फ एक कोरोना मरीज की मौत हुई है
नतीजा
यह दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है। संयुक्त सचिव की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications