Fact Check: 'भारत में बनने बंद होंगे 4G फोन, सरकार ने दिए निर्देश', जानिए सच्चाई
Fact Check On 4G smartphones: भारत के कुछ चुनिंदा शहरों में 5जी लॉन्च हो गया है। वहीं पूरे देश में जल्द-जल्द 5जी सेवा को फैलाने की तैयारी बड़े लेवल पर चल रही है। ऐसे में देश अल्ट्रा हाई स्पीड इंटरनेट का रास्ता खुल गया है, लेकिन 5जी की आड़ में कुछ ठग भी एक्टिव हो गए हैं, जिसके चलते लोगों को सतर्क किया जा रहा है कि वो किसी तरह के ओटीपी के झांसे में ना आकर ठगी का शिकार बनने से बचे। वहीं इस बीच कई न्यूज रिपोर्ट जो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत में अब 4G मोबाइल नहीं बनेंगे। क्या है इस वायरल मैसेज की सच्चाई जानिए...

दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि है कि भारत सरकार ने स्मार्टफोन कंपनियों को 3G और 4G स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग बंद करने का निर्देश दिया है। इसी के साथ यहे भी कहा गया है कि 10 हजार से ज्यादा के सभी फोन में 5G कनेक्टिविटी होगी। इस दावे की सच्चाई से पीआईबी फैक्ट ने पर्दा उठाया है।
PIB Fact Check ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- भारत सरकार द्वारा स्मार्टफोन कंपनियों को 3G और 4G स्मार्टफोन को बनाने के लिए बंद करने वाली सभी रिपर्ट फर्जी है। भारत सरकार ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया है। इसी के साथ एक न्यूज रिपोर्ट का स्क्रीनशॉर्ट भी साझा किया है।
बता दें कि 1 अक्टूबर के दिन पीएम मोदी ने देश में 5G इंटरनेट सर्विस लॉन्च की थी, जिसके बाद देश के आठ शहरों में यह सेवा शुरू हो गई। अगले कुछ सालों में पूरे देश के लोग इसका अनुभव ले पाएंगे। रिलाइंस के मालिक मुकेश अंबानी ने दावा करते हुए कहा था कि जियो 5जी की अफोर्डेबल सर्विस शुरू करेगी और दिसंबर 2023 तक देश के हर कोने में ये सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

Fact Check
दावा
कुछ न्यूज रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारत सरकार ने 4जी फोन बनाने बंद करने के निर्देश दिए हैं।
नतीजा
PIB Fact Checkने बताया कि यह खबर फेक है। भारत सरकार ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया है












Click it and Unblock the Notifications