Fact Check: क्या बांग्लादेश में सही में हिंदुओं पर हुआ हमला? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई?
नई दिल्ली, 21 जुलाई: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक ट्रक में सवार युवकों को कुछ लोग हाथ में लाठी लेकर पीटते नजर आ रहे हैं और वो ट्रक से जान बचाकर भागते दिख रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ दावा किया गया है कि मुस्लिम लोगों ने हिंदुओं के एक ग्रुप पर हमला कर दिया, जिसके बाद लोगों को ट्रक छोड़कर भागना पड़ा। आखिर क्या है इस वीडियो की सच्चाई, जानिए...

सोशल मीडिया वैसे तो किसी भी जानकारी को लोगों तक पहुंचाने का सबसे तेज और सटीक जरिया है, लेकिन मौजूदा वक्त में इसका जमकर गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं लोग भी बिना सच्चाई जानें इसके शेयर और फारवर्ड करने लग जाते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि मुस्लिम लोगों ने ट्रक में सवार हिन्दुओं को लाठी-डंडों से जमकर पीटा।
फेसबुक से लेकर ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि "अभी ये हाल है अभी तो 2047 भी नहीं आया, 100 हिन्दू 5 मुस्लिम से डर कर भाग गए।" लेकिन जब वीडियो की सच्चाई का पता लगाया तो हकीकत कोसो दूर थी। फैक्ट चेक में यह वायरल वीडियो बांग्लादेश का साबित हुआ है। और इसमें सबसे अहम बात यह है कि वीडियो जो हिंदू-मुस्लिम होने का दावा किया जा रहा है, वो पूरी तरह से झूठ है। लाठी मारने वाले और ट्रक में सवार लोग दोनों पक्ष मुस्लिम थे।
वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए जब इसकी जांच की गई तो पाया गया कि ईद के मौके पर बांग्लादेश में युवकों का एक ग्रुप ट्रक में डीजे बजाकर लोगों को परेशान कर रहा था, जिसके बाद तौहीदी जनता के समर्थकों ने युवकों को लाठियों से पीट-पीटकर वहां से भगा दिया था।
बांग्लादेश की न्यूज पब्लिश करने वाले एक फेसबुक पेज ने 5 मई को इस वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया कि ईद के दौरान लोग चलते ट्रकों में लाउडस्पीकर पर संगीत बजा रहे थे। कई जगहों पर स्थानीय लोगों ने ऐसे लोगों की पिटाई की ऐसे में यह पूरी तरह से साफ हो गया कि इस घटना को गलत जानकारी के साथ सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि हिन्दुओं पर मुस्लिम लोगों ने लाठियों से हमला किया।
नतीजा
वीडियो फेक है। बांग्लादेश में दो मुस्लिम पक्ष के लोगों के बीच झगड़ा हुआ। वो भी ईद पर डीजे बजाने को लेकर।












Click it and Unblock the Notifications