Fact Check: PNB दे रहा लकी ड्रॉ में 6 हजार रुपये जीतने का मौका! जानें इस दावे की हकीकत
सोशल मीडिया पर पंजाब नेशनल बैंक के लकी ड्रॉ के दावे तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैक्ट चेक में दावों की हकीकत सामने आई है। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने भी इन दावों को फेक करार दिया है।

खुशखबरी! आपको पंजाब नेशनल बैंक लकी ड्रॉ में 6 हजार रुपये जीतने का मौका दे रहा है...सोशल मीडिया पर ऐसे दावे सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस तरह के मैसेज आपके पास आए तो सावधान हो जाइए। क्योंकि इस तरह के मैसेज आपके साथ फ्रॉड कर सकते हैं। ऐसे में प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने इसे लेकर फैक्ट चेक किया, जिसमें इन दावों की हकीकत सामने आई है।
पीआईबी के मुताबिक, यह दावे पूरी तरह से गलत हैं, फेक हैं। इन फेक दावों कर मदद से स्कैम को अंजाम दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, पीआईबी ने इस तरह के फेक मैसेज से सावधान रहने की अपील भी की है।
क्या है वो वायरल मैसेज ?
दरअसल, वायरल हो रहे मैसेज में लिखा है कि पंजाब नेशनल बैंक की 130 वीं सालगिरह पर 6000 रुपए की आर्थिक सब्सिडी कुछ सवालों के जवाब देकर जीत कर सकते हैं। इसके साथ ही पीएनबी बैंक की फोटो भी अटैच की गई है। यह मैसेज 22 अप्रैल की तारीख के साथ वायरल हो रहा है।
साइबर ठग अपना रहे ऐसे पैतरे
इससे पहले भी कई बार पीएनबी बैंक की तरफ से फेक दावे सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें मुद्रा लोन के अप्रूवल के लिए एक्स्ट्रा पैसे वसूले जा रहे थे। यह चार्ज एक लाख के ऊपर के लोन पर लिए जाने का दावा था। हालांकि, बाद में पीआईबी ने इसका फैक्ट चेक कर हकीकत बयां करते हुए इसे फेक बताया था। कहा था कि यह साइबर ठगों का एक पैंतरा था।

Fact Check
दावा
False
नतीजा
This news is completely fake.












Click it and Unblock the Notifications