Fact Check: 'प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना'...क्या सच में केंद्र ने चलाई ये योजना? जानिए हकीकत
इन दिनों सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार की एक योजना के तहत पंजीकरण और उसके लाभों लेकर चर्चा की जा रही है। जिसमें ये कहा जा रहा है कि मोदी सरकार सभी बेटियों को 150000 रुपए दे रही है।
PIB Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार की एक योजना के तहत पंजीकरण और उसके लाभों लेकर चर्चा की जा रही है। जिसमें ये कहा जा रहा है कि मोदी सरकार सभी बेटियों को 150000 रुपए दे रही है। दावा एक यूट्यूब वीडियो पोस्ट के जरिए किया गया है। PIB Fact Check ने इस दावे की हकीकत बताई है।

इंटरनेट के युग में कोई भी सूचना जनता के बीच में तेजी से प्रसारित होती है। ऐसे में व्यूवर्स की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। क्योंकि तमास सोशल साइटों पर सूचनाओं गलत या फिर सही बताने के लिए कोई फिल्टर नहीं है। ये हमें ही तय करना होत का है कि कौन सी सूचना गलत है या फिर कौन सही। इसके लिए व्यूवर्स अपने विवेका का प्रयोग करके खबर जिस संस्थान से संबंधित होती है उसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाते हैं। जहां से उन्हें स्पष्ट और विस्तृत जानकारी प्रमाणिकता के साथ उपलब्ध होती है। लेकिन अगर अहम आज के इंटरनेट मीडिया के जमाने में विवेक का प्रयोग नहीं करते हैं तो कई ऐसे पोस्ट से हम भ्रमित भी हो सकते हैं। आजकल एक ऐसा ही यूट्यूब विडियो एक चैनल की ओर बनाया गया है। जिसके दावे के तथ्यों का जांच करने के बाद पीआईबी फैक्ट चेक ने इसे फेक बताया है।
इस यूट्यब (YouTube) चैनल का नाम है सरकारी गुरू। चैनल की ओर से पोस्ट किए एक वीडियो में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार 'प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना' संचालित कर रहा है। जिसके तहत सभी बेटियों को ₹1,50,000 की राशि मिलेगी। लेकिन पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को फर्जी बताया है औ कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना के तहत सभी बेटियों को 150000 रुपए दे रही है।
नतीजा
ये दावा पूरी तरह से फेक है। सरकार ऐसी कोई योजना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications