Fact Check: अगर आपको भी 25 लाख रुपए की लॉटरी का आया है मैसेज तो हो जाएं सतर्क, करें ये काम
नई दिल्ली, 27 नवंबर। साइबर क्राइम का जाल देश और दुनिया में हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। ठगी करने वालों ने ऐसे-ऐसे तरीके अख्तियार कर लिए हैं जिनका तोड़ निकाल बहुत ही मुश्किल है। बस ऐसे ठगों से बचने का एकमात्र तरीका यही कि जितना हो सके हम सावधान रहें। ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले आजकल ऐसा ही एक तरीका अपनाकर बैठे हैं, जो अपने तरीके से लोगों को चूना लगा रहे हैं। इस तरीके के बारे में आपको बताते हैं। दरअसल, आपके पास अगर कोई फोन कॉल, ईमेल या मैसेज ऐसा आता है, जिसमें ये कहा गया है कि आपको 25 लाख रुपए की लॉटरी लगी है तो आप समझ जाइए कि आपके साथ धोखाधड़ी करने की शुरुआत हो चुकी है।

25 लाख रुपए की लॉटरी का मैसेज है एकदम फर्जी
PIB फैक्ट चैक टीम ने ऐसे ही एक मैसेज का पर्दाफाश किया है। पीआईबी ने एक ट्वीट के जरिए बताया है कि आजकल धोखाधड़ी करने वाले आम लोगों को फोन कॉल, ईमेल या मैसेज भेज रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि आपने 25 लाख रुपए की लॉटरी जीती है। पीआईबी की फैक्ट चैक टीम का कहना है कि इस तरह के फर्जी मैसेज के झांसे में ना आएं और कोशिश करें कि खुद के साथ-साथ अपने आसपास लोगों को भी ऐसे मैसेजेस से सावधान करें।
Recommended Video
कैसे लॉटरी के फ्रॉड मैसेज से करते हैं ठगी?
अपराधी पहले तो अज्ञात नंबरों से वॉट्सऐप, ईमेल या फिर फोन पर मैसेज भेजते हैं, जिसमें कहा गया होता है कि आपकी 25 लाख रुपए की लॉटरी लगी है। इस मैसेज में कहा जाता है कि आपको अगर अपने लॉटरी क्लेम करनी है तो मैसेज में दिए एक नंबर पर बात करनी होगी। उस नंबर पर बात करके वाला व्यक्ति पहले लॉटरी की प्रोसेसिंग के लिए कुछ रिफंडेबल अमाउंट के साथ जीएसटी का भुगतान करने के लिए कहता है। एक बार जब व्यक्ति उस राशि को जमा कर देता है, वे किसी दूसरे बहाने से और पैसे की मांग करना शुरू कर देते हैं। अपराधी केवल व्हाट्सऐप के जरिए ही बातचीत करते हैं।

Fact Check
दावा
Viral Massage is fake
नतीजा
Viral Massage is fake












Click it and Unblock the Notifications