Fact Check: रामसेतु से भगवान श्रीराम का 3000 साल पुराना धनुष निकलने का दावा फर्जी, AI से बनाया गया VIDEO
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रामसेतु से भगवान श्रीराम का धनुष निकला है, जो करीब 3 हजार साल पुराना है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक विशाल, सुनहरा धनुष समुद्र से निकाला जा रहा है और उसे एक जहाज में रखकर कड़ी पुलिस सुरक्षा में ले जाया जा रहा है। हालांकि, वनइंडिया हिंदी की फैक्ट चेक टीम की जांच में यह दावा पूरी तरह फर्जी निकला है।
वायरल वीडियो में विशाल और शांत समुद्र का दृश्य है, जहां रस्सियों से बंधा चमकदार सोने जैसा दिखने वाला एक धनुष समुद्र से बाहर निकलता दिखाई देता है। इसे देखकर कई यूजर्स ने इसे भगवान श्रीराम का दिव्य धनुष बताया और दावा किया कि यह 3000 साल तक समुद्र में पड़ा रहा।

लेकिन वीडियो को गौर से देखने पर इसके विजुअल्स में कई असमानताएं सामने आईं। समुद्र की लहरों की गति असामान्य थी, धनुष असाधारण रूप से चमकीला और बार-बार उसकी चमक बदलती दिखाई दी। वीडियो की रेंडरिंग और ऐनिमेशन तकनीकें असली वीडियो जैसी नहीं लगीं। सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने इसे फेक करार दिया।

'सचिन जयसवाल' नामक यूजर ने 1 जून 2025 को इस वीडियो को "रामायण काल का प्रमाण - समुद्र से मिला श्रीराम का धनुष" कैप्शन के साथ पोस्ट किया था। इस पर एक यूजर ने लिखा, "भाई क्यों लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हो।" दूसरे ने लिखा, "हद है अंधभक्ति की।" एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की - "फैक्ट चेक वाले बैठे हैं भाई, पागल नहीं बना सकता तू।"
रामजी का दिव्य धनुष l
Posted by Ranjit Yadav on Monday, June 9, 2025
इन प्रतिक्रियाओं के बाद वनइंडिया हिंदी की फैक्ट चेक टीम ने इस वीडियो को AI जनरेटेड डिटेक्शन प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड किया। WASITAI.com ने इसे 100% AI जनरेटेड वीडियो करार दिया, जबकि Sightengine.com ने इसे 69% AI जनरेटेड बताया।
भगवान श्रीराम के धनुष की असली पौराणिक कहानी क्या है?
भगवान श्रीराम के धनुष की कथा रामायण से जुड़ी हुई है। सीता स्वयंवर में उन्होंने भगवान शिव का विशाल धनुष (पिनाक) उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाई और उसे तोड़ दिया था, जिससे माता सीता का स्वयंवर सम्पन्न हुआ।
इसके अलावा श्रीराम के एक और धनुष का वर्णन मिलता है - कोदंड, जो बांस से बना था और अत्यंत चमत्कारिक माना जाता है। मान्यता है कि इस धनुष से छोड़ा गया बाण अपने लक्ष्य को भेदकर ही वापस लौटता था। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम ने समुद्र पर सेतु बनाने से पहले इसी धनुष से बाण छोड़े थे, जिससे समुद्र शांत हुआ था। इसी धनुष से उन्होंने वनवास के दौरान कई राक्षसों का वध किया और अंततः लंका जाकर रावण की सेना का संहार किया।

Fact Check
दावा
रामसेतु से श्रीराम का 3000 साल पुराना धनुष मिलने का दावा।
नतीजा
वायरल वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जनरेटेड है।
Rating
-
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications