Fact Check: रिकॉर्ड वैक्सीनेशन की खुशी में सरकार दे रही है 3 महीने का फ्री रिचार्ज?
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से घिरी है। कोरोना का कोई इलाज नहीं है, ऐसे में टीकाकरण को ही इससे बचाव माना जा रहा है। कोरोना महामारी और टीकाकरण को लेकर कई तरह की रिसर्च लगातार सामने आ रही हैं लेकिन साथ ही इससे जुड़ूी झूठी बातें भी काफी चल रही हैं। खासतौर से सोशल मीडिया पर लगातार कुछ इस तरह के दावे किए जा रहे हैं जिनकी कोई सच्चाई नहीं है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ है जिसमें कहा जा रहा है कि देश में टीकाकरण की रफ्तार से खुश सरकार सबको फ्री मोबाइल रिचार्ज देगी।

सोशल मीडिया पर वायरल इस व्हाट्सऐप मैसेज में कहा गया है कि देश में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन के चलते भारत सरकार सभी को 3 महीने का फ्री रिचार्ज दे रही है। इसके बाद एक लिंक दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इस लिंक पर क्लिक कर आप रिचार्ज कर सकते है। सरकारी संस्थान पीआईबी के फैक्ट चैक से साफ किया गया है कि ये पूरी तरह से फर्जी है।
पीआईबी ने कहा है- व्हाट्सऐप के एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि देश में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन होने की ख़ुशी में भारत सरकार सभी भारतीय यूजर्स को 3 महीने का रिचार्ज फ्री में प्रदान कर रही है। यह दावा फर्ज़ी है। भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में इसे फॉरवर्ड ना करें और किसी लिंक पर भी क्लिक ना करें।
#FraudAlert
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 4, 2021
एक #WhatsApp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि देश में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन होने की ख़ुशी में भारत सरकार सभी भारतीय यूजर्स को 3 महीने का रिचार्ज फ्री में प्रदान कर रही है।#PIBFactCheck:
▶️यह दावा #फ़र्ज़ी है।
▶️भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गयी है। pic.twitter.com/b9AiWhimaN
देश की 70 फीसदी आबादी को मिली वैक्सीन की पहली डोज
रिचार्ज को लेकर वायरल मैसेज भले ही फेक हो लेकिन ये बात सही है कि देश में अब 70 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज मिल गई है। देश में अब तक 90 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना टीका दिया जा चुका है। बता दें कि देश में जनवरी के महीने में टीकाकरण शुरू हुआ था। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन दी गई थी। इसके बाद बुजुर्गों और बीमारों को टीका लगाया गया। फिलहाल 18 साल से ज्यादा के सभी लोगों को टीका दिया जा रहा है।

Fact Check
दावा
केंद्र सरकार दे रही है तीन महीने का फ्री रिचार्ज
नतीजा
दावा फर्जी, सरकार ने नहीं की है ऐसा कोई घोषणा












Click it and Unblock the Notifications