Fact Check : क्या नई शिक्षा नीति के तहत नहीं होंगी 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं?, जानें सच
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों नई शिक्षा नीति को लेकर एक मैसेज वायरल हो रही है। व्हाट्सऐप पर वायरल हो रहे इस मैसेज में कहा जा रहा है कि, देश में लागू हुई नई शिक्षा नीति के हिसाब से आगामी 12वीं और 10वीं की परीक्षाएं करवाई जाएंगी। अब इस वायरल मैसेज पर सरकार की ओर से सफाई आई है। वायरल हो रहे दावे को पीआईबी ने फर्जी बताया है। यह भी साफ किया है ऐसा कोई आदेश सरकार ने नहीं दिया है।

वायरल हो रहे व्हाट्सऐप मैसेज में कहा गया है कि, कैबिनेट ने नई शिक्षा नीत को हरी झंडी दे दी है। 30 साल बाद शिक्षा नीति में बदलाव किया है। नई शिक्षा नीति की उल्लेखनीय बातें सरल तरीके की इस प्रकार हैं:- केवल 12वीं क्लास में होगा बोर्ड, 10वीं बोर्ड खत्म, एमफिल भी होगा बंद। अब सिर्फ 12वीं में बोर्ड परीक्षा देनी होगी। जबकि इससे पहले 10वीं बोर्ड की परीक्षा अनिवार्य होती थी, जो अब नहीं होगी। 10वीं में एग्जाम नहीं होंगे। मैसेज के अंत में शिक्षा मंत्री का आदेश बताया गया है।
पीआईबी की ओर से जारी से संदेश में कहा गया है कि, एक मैसेज में दावा किया गया है कि नई शिक्षा नीति के अनुसार अब केवल 12वी कक्षा में बोर्ड की परीक्षाएँ होंगी और 10वी कक्षा में बोर्ड परीक्षा का कोई प्रावधान नहीं होगा। #PIBFactCheck: यह दावा #फर्जी है। शिक्षा मंत्रालय ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है। इसके साथ ही पीआईबी ने नई शिक्षा नीति को लेकर का लिंक भी साझा किया है।
केंद्र सरकार ने पीआईबी के माध्यम से कहा, अगर आपको भी कोई ऐसा मैसेज मिलता है तो फिर उसको पीआईबी के पास फैक्ट चेक के लिए https://factcheck.pib.gov.in/ अथवा व्हाट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः [email protected] पर भेज सकते हैं। यह जानकारी पीआईबी की वेबसाइट https://pib.gov.in पर भी उपलब्ध है।

Fact Check
दावा
एक मैसेज में दावा किया गया है कि नई शिक्षा नीति के अनुसार अब केवल 12वी कक्षा में बोर्ड की परीक्षाएँ होंगी और 10वी कक्षा में बोर्ड परीक्षा का कोई प्रावधान नहीं होगा।
नतीजा
यह दावा फर्जी है। शिक्षा मंत्रालय ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications