Fact check:चमोली ग्लेशियर हादसा बताकर वायरल किया जा रहा है ये वीडियो, जानें हकीकत

नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से बड़ी तबाही मची है। एक अनुमान के मुताबिक 200 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं अभी तक 1500 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में कई वीडियो पुराने और दूसरी घटनाओं के हैं। एक ऐसा ही हिमस्खलन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे चमोली का बताया जा रहा है।

Fact Check Nepal Avalanche video glacier burst in Uttarakhands Chamoli

वायरल हो रही इस 30 सेकेंड की क्लिप को शेयर कर लिखा गया है कि, उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने का वीडियो। वीडियो में दिख रहा है कि, भारी संख्या में बर्फ खिसककर नीचे आ रही है। हिमस्खलन इतना तेज है कि, कई किमी दूर हुआ हिमस्खलन कई सौ फीट उंचा उठता दिख रहा है। वहीं झील के किनारे कुछ लोगों ने टेंट लगा रखा है और वे इस घटना को शूट करते हुए चिल्ला रहे हैं।

वन इंडिया की फैक्ट चेक टीम में इस वीडियो को रिवर्स इमेज सर्च किया तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। दरअसल यह वीडियो उत्तराखंड का नहीं बल्कि नेपाल का है। यह वीडियो जनवरी 2021 में नेपाल के कपूचे ग्लेशियर झील में हुए हिमस्खलन का है। इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। सर्च में हमें यह वीडियो 'This is happening' नाम के वेरिफाइड फेसबुक हैंडल पर मिला, जिसे दो फरवरी को अपलोड किया गया है।

जबकि चमोली में हादसा 7 फरवरी को हुआ है। इसके अलावा यह वीडियो 'Everest Base Camp Trek' नाम के फेसबुक अकाउंट पर 13 जनवरी को अपलोड किया गया था। वहीं 9 जनवरी को naren32 के यूजर ने इसे अपने अकाउंट पर अपलोड किया है। वीडियो के साथ दी गई जानकारी में इसे कापुचे झील का बताया गया है। इसी शख्स ने इस घटना का पूरा वीडियो 11 जनवरी को यूट्यूब पर अपलोड किया।

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि, कपुचे झील में विशाल हिमस्खलन...कपुचे ग्लेशियर झील समुद्र तल से 2546 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह अन्नपूर्णा क्षेत्र में कास्की जिले के छोटे से गाँव सिकल्स के अंदर है। इस झील को दुनिया की सबसे कम ऊंचाई वाली ग्लेशियर झील घोषित किया गया है। हमें पल को कैद करने के लिए झील के पास रात भर बिताना पड़ा। तब हमें ये अद्भुद दृश्य देखने को मिला। इससे साफ होता है कि, ये वीडियो फर्जी है।

Fact Check

दावा

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने का वीडियो

नतीजा

फैक्ट चेक में वीडियो फर्जी साबित हुआ है

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+