Fact Check: नीट पीजी 2022 परीक्षा नहीं हुई है स्थगित, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण
नई दिल्ली, 07 मई: नीट पीजी 2022 की परीक्षा को स्थगित कराने के लिए छात्र पिछले कई दिनों से छात्र ट्विटर पर आंदोलन चला रहे हैं। इसी बीच नीट पीजी एग्जाम को लेकर सोशल मीडिया पर लेटर वायरल हो रही है। इस लेटर में दावा किया जा रहा है कि, सरकार ने नीट पीजी 2022 एग्जाम को स्थगित कर दिया है। वायरल हो रहे इस लेटर को लेकर नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की ओर से अब स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर फर्जी नोटिस को प्रसारित किया गया था और दावा किया गया था कि नीट पीजी 2022 परीक्षा को 9 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने वायरल हो रहे फर्जी लेटर को लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (नीट पीजी 2022) परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को अलर्ट जारी किया है।
प्राधिकरण की ओर से कहा गया है कि, NBEMS के संज्ञान में आया है कि कुछ शरारती तत्व NBEMS के नाम से फर्जी लेटर का उपयोग करके झूठी और फर्जी जानकारी प्रसारित कर रहे हैं। प्राधिकरण ने कहा कि परीक्षा एजेंसी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी गतिविधियों से संबंधित विभिन्न नोटिस प्रकाशित करती है। एनबीईएमएस ने कहा कि NEET PG परीक्षा 2022 निर्धारित तिथि- 21 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपडेट और नोटिस के लिए आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in देखें।
नोटिस की प्रामाणिकता से संबंधित एक क्यूआर कोड का उल्लेख करते हुए NBEMS ने उल्लेख करते हुए कहा कि, जुलाई 2020 के बाद जारी किए गए NBEMS नोटिस में एक QR कोड होता है। क्यूआर कोड को स्कैन करने से उपयोगकर्ता एनबीईएमएस वेबसाइट पर उक्त नोटिस पर देख सकेंगे। NBEMS ने 21 मई, 2022 को NEET PG 2022 परीक्षा देने के इच्छुक छात्रों के लिए कैंडिडेट केयर सपोर्ट नंबर भी जारी किया है। NBEMS उम्मीदवार सहायता के लिए 011-45593000 पर संपर्क करें।

Fact Check
दावा
सरकार ने नीट पीजी 2022 एग्जाम को स्थगित कर दिया है।
नतीजा
एनबीईएमएस ने कहा कि NEET PG परीक्षा 2022 निर्धारित तिथि- 21 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपडेट और नोटिस के लिए आधिकारिक वेबसाइट natboard.e












Click it and Unblock the Notifications