Fact Check: क्या लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली के सियासी पिच पर आमने-सामने होंगे धोनी और गंभीर?

MS Dhoni vs Gautam Gambhir in Lok Sabha 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी सियासी दल तैयारियों में जुट गए हैं, जोड़ -तोड़ की राजनीति चालू है तो वहीं इसी बीच एक खबर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Fact Check

दरअसल एक वायरल खबर में कहा जा रहा है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और भारत के पूर्व स्टार प्लेयर और सांसद गौतम गंभीर इस बार दिल्ली की सियासी पिच पर आमने-सामने होंगे।

'द न्यू इंडियन' की रिपोर्ट में धोनी के चुनाव लड़ने की बात

'द न्यू इंडियन' की रिपोर्ट के मुताबिक धोनी, जो कि चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल के कप्तान भी हैं और उनकी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है, को तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके पार्टी पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़वाना चाहती है। आपको बता दें कि इसी सीट से गौतम गंभीर बीजेपी से सांसद हैं।

एमके स्टालिन और एमएस धोनी के बीच एक बैठक होगी?

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और एमएस धोनी के बीच एक बैठक भी होने वाली है। आपको बता दें कि धोनी और गंभीर दोनों विश्वकप 2011 विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं और दोनों ही लोगों के बीच में बहुत ज्यादा लोकप्रिय भी हैं लेकिन दोनों के बीच के रिश्ते बहुत ज्यादा मधुर नहीं रहे हैं।

क्रिकेट के मैदान पर दोनों को एक साथ कई बार एक-दूसरे पर गर्म होते हुए देखा गया है। कई मीडिया रिपोर्ट में दोनों के मनमुटाव का जिक्र हुआ है और कई रिपोर्ट में भी ये भी दावा किया गया कि गंभीर को लगता है कि वक्त से पहले उनका क्रिकेट करियर खत्म करने में धोनी का ही हाथ था हालांकि इन बातों पर धोनी और गंभीर ने खुलकर कभी कुछ नहीं कहा।

डीएमके को लगता है कि वो धोनी के जरिए दिल्ली में एंट्री कर सकते हैं लेकिन आपको यहां बता दें कि ये खबर पूरी तरह से फेक है। India.com ने कहा कि इस खबर में सत्यता नहीं है, धोनी चुनाव की तैयारियों में नहीं बल्कि आईपीएल के नए सीजन की तैयारियों में व्यस्त हैं।

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, खबर में सत्यता नहीं

India.com ने कहा है कि धोनी और डीएमके दोनों में से किसी ने भी बैठक को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। धोनी के फैंस को ये बात अच्छी नहीं लगी है और वो जमकर इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

'धोनी झारखंड के मूल निवासी तो...'

कुछ ने तो कमेंट लिखते वक्त अपनी मर्यादा भी पार कर दी है। एक यूजर ने लिखा कि 'दिल्ली में एक कुत्ता भी DMK को वोट नहीं देगा 🤣 वहीं, धोनी झारखंड के मूल निवासी के रूप में इस तमिल कट्टरपंथी पार्टी में शामिल होने के लिए पागल नहीं हैं।'

'गंभीर एक स्थानीय लड़का है इसलिए धोनी को मुश्किल होगी'

तो एक ने लिखा कि 'मुझे नहीं लगता कि धोनी ऐसा करेंगे वह लोकप्रिय चेहरा हैं लेकिन दिल्ली में गौतम गंभीर के खिलाफ मैदान में उतरना उनके लिए कड़ी चुनौती होगी। गौतम गंभीर एक स्थानीय इंसान है, वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंदर और बाहर जानते हैं + मोदी फैक्टर धोनी के लिए चीजों को बेहद कठिन बना देगा।'

आईपीएल 2024 की तैयारियों में बिजी धोनी

फिलहाल सोशल मीडिया पर धोनी को लेकर बयान जारी है और लोग पर इस पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। गौरतलब है कि आईपीएल 2024 धोनी का आखिरी आईपीएल मैच होगा, उन्होंने सीएसके को पांचवीं बार आईपीएल खिताब जिताया था, उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी उनकी टीम धांसू प्रदर्शन करेगी।

Fact Check

दावा

दिल्ली में गौतम गंभीर के खिलाफ डीएमके के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे महेंद्र सिंह धोनी।

नतीजा

ये खबर पूरी तरह से असत्य है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+