Fact Check: फर्जी बयान फैलाकर पाकिस्तान क्या छुपाना चाहता है? ऑपरेशन सिंदूर पर सच्चाई जानिए
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट्स एक बार फिर फर्जी खबरों के जरिए भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार निशाने पर हैं भारतीय सेना के डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (कैपेबिलिटी डेवेलपमेंट एंड सस्टेनेन्स) लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह, जिनसे जोड़कर झूठा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और C4ISR (कमांड, कंट्रोल, कम्युनिकेशन, कंप्यूटर और इंटेलिजेंस) क्षमताओं ने भारत को चौंका दिया और चीन की तकनीक ने भारत को हराने में बड़ी भूमिका निभाई।"
हालांकि, PIB फैक्ट चेक ने इन दावों को पूरी तरह से फर्जी करार दिया है। PIB ने साफ किया है कि लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और यह पूरी तरह से झूठी सूचना है।

असल में क्या कहा था डिप्टी आर्मी चीफ ने?
लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह FICCI द्वारा आयोजित 'New Age Military Technologies' कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को एक "masterly stroke" बताया, जिसे भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 7 मई को अंजाम दिया था। यह ऑपरेशन पाहलगाम में हुए आतंकी हमले (जिसमें 26 लोगों की जान गई थी) के जवाब में किया गया था।
Pakistani propaganda accounts are claiming that Deputy Chief of Army Staff, Lt Gen Rahul R Singh has said "Pakistan's electronic warfare and C4 intelligence capability truly surprised us, and the Chinese technology played a big role in defeating India".#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 5, 2025
✅ These… pic.twitter.com/gOsG3VsNaD
उन्होंने बताया कि 21 टारगेट्स की पहचान की गई थी, जिनमें से 9 को चुनकर ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन त्रि-सेनाओं (थल, वायु और नौसेना) की एकीकृत रणनीति का हिस्सा था। भारत ने यह सुनिश्चित किया कि वह "एस्केलेशन लैडर" में ऊपर रहे लेकिन पूर्ण युद्ध से बचा रहे।
🚨BREAKING: Top Indian military general says Pakistan's electronic warfare and C4 intelligence capability truly surprised us. pic.twitter.com/vhc2tcepze
— The Daily CPEC (@TheDailyCPEC) July 4, 2025
पाकिस्तान-चीन-तुर्की गठजोड़ पर क्या कहा?
लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह ने यह भी बताया कि पाकिस्तान के 81% सैन्य उपकरण अब चीनी हैं और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पूरी मदद की। यह स्थिति चीन के लिए "लाइव लैब" जैसी बन गई थी जहां वह अपने हथियारों की कार्यक्षमता देख सकता था। तुर्की ने भी पाकिस्तान को Bayraktar ड्रोन जैसे कई ड्रोन दिए जो इस संघर्ष में इस्तेमाल हुए। उन्होंने भारत की एयर डिफेंस तैयारियों को और मजबूत करने की जरूरत भी बताई।
पाकिस्तान का दावा पूरी तरह झूठा
सोशल मीडिया पर फैले पाकिस्तानी दावे कि "भारत ऑपरेशन सिंदूर में हार गया और पाकिस्तान की तकनीक ने भारत को चौंका दिया", पूरी तरह से निराधार और मनगढ़ंत हैं। लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

Fact Check
दावा
पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और C4ISR (कमांड, कंट्रोल, कम्युनिकेशन, कंप्यूटर और इंटेलिजेंस) क्षमताओं ने भारत को चौंका दिया
नतीजा
लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और यह पूरी तरह से झूठी सूचना है।












Click it and Unblock the Notifications