Fact Check:जानिए क्या सीबीएसई ने कक्षा 10, 12 की परीक्षा के लिए यह डेट शीट जारी की है?
Fact Check: Know whether CBSE has issued this date sheet for class 10, 12 examination?
CBSE 12 वीं 2021 की एक डेट शीट सोशल मीडिया पर जमकर सर्कुलेट हो रही है। ये डेट शीट केंद्र सरकार की उस घोषणा के एक दिन बाद से सर्कुलेट हो रही है जिसमें सरकार ने कहा है कि सीबीएसई कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं मई और जून में होंगी। इस घोषणा के बाद ये सीबीएसई की परीक्षा शीट जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी की गई है। आइए जानते है इस एग्जाम डेट शीट की सच्चाई ?
Recommended Video

डेट शीट के अनुसार, 12 वीं की परीक्षाएं 4 से 17 मई के बीच होंगी। इसमें कहा गया है कि परीक्षाएं मल्टीमीडिया परीक्षाओं के साथ शुरू होंगी और भौतिकी और एप्लाइड भौतिकी के साथ समाप्त होंगी।
वहीं इसके सर्कुलेट होने के बाद केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि सीबीएसई द्वारा डेट शीट जारी नहीं की गई है। डेट शीट फर्जी है। सरकार ने यह भी कहा कि डॉ आर पी निशंक ने घोषणा की थी कि कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से 10 जून तक होंगी।

Fact Check
दावा
CBSE has issued this date sheet for Class 10, 12 exams
नतीजा
CBSE has not issued this date sheet for Class 10, 12 exams












Click it and Unblock the Notifications