Fact Check: क्या 'कच्चा बादम' सिंगर भुबन बड्याकर को रेलवे में मिली नौकरी? जानें वायरल वीडियो का सच

नई दिल्ली, 21 अप्रैल: इंटरनेट मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो से स्ट्रीट वेंडर से सेलेब्रिटी बने पश्चिम बंगाल के बीरभूम के 'कच्चा बादम' सिंगर भुबन बड्याकर की लाइफ पूरी तरह से चेंज हो गई है। अब भुबन बड्याकर को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया दावा किया जा रहा है, मूंगफली विक्रेता के सोशल मीडिया सनसनी बनने के बाद अब भारतीय रेलवे ने भुबन बड्याकर को "रेलवे प्रबंधक" के रूप में नौकरी दी है। इससे जु़ड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Fact Check: ‘Kachcha Badam’ singer Bhuban Badyakar get a job in Indian Railways know truth

इस वीडियो में सफेद वर्दी में एक शख्स ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े होकर वॉकी-टॉकी पर किसी को निर्देश देता नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये शख्स सिंगर भुबन बड्याकर है। उसके बाद जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ने लगी, वह आदमी रिकॉर्ड कर रहे शख्स को देखकर मुस्कुरा देता है। पूरे शॉर्ट वीडियो में बैकग्राउंड में "कच्चा बादाम" गाना बजता हुआ सुनाई दे रहा है। एक फेसबुक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, 'कच्चा बादाम गाने के गायक को अब नौकरी मिल गई है। वह रेलवे मैनेजर बन गया है।

वनइंडिया फैक्ट चेक टीम ने पाया कि वीडियो में दिख रहा शख्स भुबन नहीं है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, सफेद वर्दी वाला शख्स भुबन बड्याकर नहीं है। इसकी पुष्टि गायक और वीडियो शूट करने वाले दोनों ने की है। इसके आलावा हमें भारतीय रेलवे द्वारा बड्याकर को काम पर रखने की कोई खबर नहीं मिली। अगर ऐसा कुछ होता तो इसकी खबर न्यूज में जरूर सामने आती।

इसके अलावा इंडिया टुडे ने वायरल वीडियो को बड्याकर को भेजा और पूछा कि क्या वीडियो दिख रहे शख्स वह हैं? क्या वह अब भारतीय रेलवे में कार्यरत है। तो उन्होंने बताया कि न तो वीडियो में दिख रहे शख्स वह हैं और न ही उन्हें भारतीय रेलवे में नौकरी की पेशकश की गई। उन्होंने कहा कि वह अपने गाने लिखने और रिकॉर्ड करने में व्यस्त हैं। इसके अलावा हमें इंस्टाग्राम पर भी ये वीडियो मिला। जिसमें लिखा है कि, जब मेरा बेटा तेजस गार्ड के साथ जाने के लिए तैयार था।

वहीं पड़ताल में सामने आया है कि, 'डेली ट्रैवल हैक' बिहार के धनंजय कुमार ने ये वीडियो शूट किया है। कुमार ने इंडिया टुडे को बताया कि उन्होंने अक्टूबर 2021 में बिहार के बरौनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर वीडियो शूट किया था। "वीडियो में सफेद वर्दी वाला व्यक्ति भुबन बड्याकर नहीं है। दूसरी ओर वीडियो में दिख रही ट्रेन अगरतला-आनंद विहार तेजस राजधानी एक्सप्रेस थी।

Fact Check

दावा

भारतीय रेलवे ने भुबन बड्याकर को "रेलवे प्रबंधक" के रूप में नौकरी दी है।

नतीजा

भुबन ने बताया कि, न तो वीडियो में दिख रहे शख्स वह हैं और न ही उन्हें भारतीय रेलवे में नौकरी की पेशकश की गई।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+