Fact Check: क्या यूपी में शनिवार-रविवार को लगेगा लॉकडाउन? जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई

Lucknow, Apr 13: कोरोना वायरस महामारी ने उत्तर प्रदेश में एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13 हजार 685 नए मामले सामने आए हैं। तो वहीं, 72 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। बढ़ते कोरोना ने योगी सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की बात कही गई है। हालांकि, उत्तर प्रदेश फैक्ट चेक विंग ने दो दिन पूर्ण लॉकडाउन के दावों की पोल खोल दी।

Fact Check: Is there a complete lockdown on Saturday-Sunday in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश फैक्ट चेक विंग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की खबर लोगों को गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है, जो गलत है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल दो पोस्ट तेजी से वायारल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि, 'यूपी में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा, शनिवार व रविवार पूर्ण तालाबंदी'। वहीं, दूसरी पोस्ट में लिखा है, 'कोरोना को लेकर यूपी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी सरकार का मिली लॉकडाउन फार्मूला, संक्रमण नियंत्रण के लिए मिनी लॉकडाउन होगा, यूपी में अब हफ्ते लगेगा वीकेंड लॉकडाउन, सप्ताह में 2 दिन प्रदेश में लागू होगा लॉकडाउन, हफ्ते में 2 दिन सभी दफ्तर, बाजार रहेंगे बंद।'

उत्तर प्रदेश फैक्ट चेक विंग ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा यह पोस्ट पूरी तरफ निराधार है। प्रदेश में किसी प्रकार के लॉकडाउन की योजना नहीं है। सोशल मीडिया पर इस प्रकार की भ्रमक खबरों को शेयर करने से बचें। साथ ही लिखा है कि उत्तर प्रदेश सरकार से संबंधित नीतियों, योजनाओं और तथ्यों की सत्यता जांचने के लिए हमसे संपर्क करें [email protected]

Fact Check

दावा

यूपी में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा, शनिवार व रविवार पूर्ण तालाबंदी

नतीजा

उत्तर प्रदेश फैक्ट चेक विंग ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा ये पोस्ट पूरी तरफ निराधार है। प्रदेश में किली प्रकार के लॉकडाउन की योजना नहीं है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+