Fact Check: क्या अगले महीने से नहीं चलेंगे 100, 10 और 5 रुपए के पुराने नोट, जानिए क्या है खबर की सच्चाई
Fact Check: क्या अगले महीने से नहीं चलेंगे 100, 10 और 5 रुपए के नोट, जानिए क्या है खबर की सच्चाई
नई दिल्ली। क्या अगले महीने से कुछ नोट बजार में चलने बंद हो जाएंगे? क्या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( Reserve Bank of India) 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए के पुराने नोटों को चलन से हटाने की तैयारी कर चुकी है? क्या ये नोट बाजार में नहीं चलेंगे? दरअसल कुछ दिनों से सोशल मीडिया में ऐसी खबरें वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि अगले महीने यानी 1 फरवरी से 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए के नोट बाजार से बाहर हो जाएंगे? आइए आपको इन खबरों की सच्चाई के बारे में बताते हैं.....
Recommended Video
क्या बंद होने जा रहे हैं 100, 10 और 5 रुपए के नोट
पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पुराने करेंसी नोटों 100, 10 और 5 रुपए के नोट अगले महीने से चलन से हटने वाले हैं। जब इस खबर की सच्चाई के बारे में जानने की कोशिश की गई त पता चला ये कि ये खबर पूरी तरह से फेक है। बैंकिंग क्षेत्र के नियामक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इस खबर को गलत बताया है। RBI ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि 100,10 और 5 रुपए क सभी नोट बाजार में चलन के लिए पूरी तरह से वैध हैं और चलन में बने रहेंगे। नोट को चलन से हटने की खबर कवल अफवाह है।
फेक्ट चेक में फेक निकली खबर
RBI ने इन फेक खबरों पर विराम लगाते हुए कहा कि आगामी मार्च या अप्रैल के बाद भी 100, 10 और 5 रुपएओ के सभी नए-पुराने नोट चलन में बने रहेंगे। आरबीआई ने कहा कि कटे फटे या मैले हो चुके नोटों को चलन से बाहर करने की समान्य प्रक्रिया चलती रहती है। जो नोट आमतौर पर खट-फट जाते हैं उन नोटों को आरबीआई अगल महीने तक वापस ले लेगा। आरबीआई की इसी खबर को सोशल मीडिया न गलत ढंग से पेश किया। यनी फैक्ट चेक मं य खबर पूरी सरह से गलत निकली है। PIB फैक्ट चेक में भी इस खबर को फेक बताया गया है।
एक खबर में दावा किया जा रहा है कि आरबीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मार्च 2021 के बाद 5, 10 और 100 रुपए के पुराने नोट नहीं चलेंगे।#PIBFactCheck: यह दावा #फ़र्ज़ी है। @RBI ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। pic.twitter.com/WiuRd2q9V3
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) January 24, 2021
Fact Check
दावा
fake news
नतीजा
news is fake in PIB Fact check