Fact check: क्या PK के आंतरिक सर्वे में ममता नंदीग्राम से हार रही हैं? जानें वायरल फोटो का सच
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया एक फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, प्रशांत किशोर द्वारा संचालित राजनीतिक परामर्शदात्री संस्था आई-पैक के आंतरिक सर्वे के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से विधानसभा चुनाव हार रही हैं। यह फोटो ऐसे समय वायरल हुई है जब गुरुवार को नंदीग्राम में वोटिंग हो रही है।

दरअसल प्रशांत किशोर की राजनीतिक कंसल्टेंसी आईपैक ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए प्रचार कर रही है। कई सोशल मीडिया ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि, ममता बनर्जी की राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म भी जानती है कि वह नंदीग्राम से हारने वाली हैं। ट्विटर यूजर ने कैप्शन के साथ फोटो शेयर कर लिखा कि, पीके का आंतरिक सर्वेक्षण लीक हुआ। ममता नंदीग्राम से हार रही हैं।
बीजेपी मुंबई के प्रवक्ता सुरेश नखुआ ने भी पोस्ट को साझा किया है। इसके अलावा कई फेसबुक पेज पर इस फोटो को शेयर किया गया है। वन इंडिया की फैक्ट चेक टीम ने जब इस वायरल फोटो की पड़ताल की तो पता चला कि, आईपैक ने ऐसा कोई सर्वे नहीं किया है। वहीं आईपीएसी के सह-संस्थापक प्रतीक जैन ने इस दावे को गलत बताया है। इसके अलावा, तृणमूल कांग्रेस को ज्यादातर 'टीएमसी' या 'एआईटीसी' के लिखा जाता है, लेकिन वायरल सर्वेक्षण में, इसे एआईटीएमसी लिखा गया है। जो संदेह पैदा करता है।
इसके अलावा वायरल पोस्ट पर आईपैक ने भी ट्विट किया है। 31 मार्च 2021 को ट्वीट कर लिखा कि, बड़ी हार का सामना कर रही भाजपा भाजपा अब अपने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बनाए रखने के लिए I-PAC के नाम पर फेक सर्वेक्षणों का उपयोग करने के स्तर तक नीचे चली गई है !! टीएमसी ने भी वायरल दावे का खंडन करते हुए ट्वीट किया है। टीएमसी ने लिखा कि, बीजेपी को नंदीग्राम में बड़ी हार का सामना करना पड़ रहा है। भारी नुकसान की आशंका को देखते हुए, बीजेपी ऐसी हरकतें कर रही है। यह दस्तावेज़ नकली है और भाजपा के नेताओं और वादों की तरह ही शून्य साख है।

Fact Check
दावा
आई-पैक के आंतरिक सर्वे के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से विधानसभा चुनाव हार रही है।
नतीजा
आईपैक के सह-संस्थापक प्रतीक जैन ने इस दावे को गलत बताया है












Click it and Unblock the Notifications