Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Fact Check: क्या RBI द्वारा Google Pay नहीं है ऑथराइज्ड? जानिए वायरल दावे का सच?

Fact Check: क्या RBI द्वारा Google Pay नहीं है ऑथराइज्ड? जानिए वायरल दावे का सच?

Fact check On Google Pay RBI: सोशल मीडिया पर अक्सर फेक न्यूज और फर्जी खबर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही इन दिनों एक फर्जी खबर गूगल पे को लेकर भी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के फेसबुक, ट्विटर समेत कई प्लेटफार्म पर Google Pay को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये भारतीय रिर्जव बैंक (आरबीआई) द्वारा अधिकृत यानी ऑथराइज्ड नहीं है। एक यूजर ने चेतावनी देते हुए ट्विटर पर लिखा, ''गूगल पे का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक चेतावनी है, गूगल पे भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मान्यता प्राप्त 'पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर' नहीं है।'' सोशल मीडिया पर इस दावे को कई यूजर ने शेयर किया है।

Fact check On Google Pay RBI

एक यूजर ने दावा किया है कि किसी व्यक्ति को गूगल पे का उपयोग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इसका उपयोग करते समय होने वाली किसी भी परेशानी को लेकर शिकायत नहीं किया जा सकता है क्योंकि आरबीआई के दायरे से बाहर है।

क्या है दावा

दावा बताता है कि Google पे ऑथराइज्ड पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर की लिस्ट में नहीं है, इसलिए इस ऐप के द्वारा पैसों को ट्रांसफर करना या रिसीव करना, जैसे मुद्दों के दौरान होने वाली परेशानियां आरबीआई के दायरे में नहीं है। गूगल पे को लेकर अतीत में भी ऐसे दावे किए गए हैं।

जानिए क्या है सच?

Google और NPCI दोनों ने कई बार इस मुद्दे पर बात की है। Google और NPCI ने अपने अधिकारिक बयान में कहा था कि गूगल पे भारत के कानूनों के तहत काम करता है। गूगल पे ऐप को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) थर्ड-पार्टी ऐप के रूप में मान्यता प्राप्त है। इसलिए इसे 'पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर' होने की आवश्यकता नहीं है।

2020 में आरबीआई ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया था कि Google Pay एक थर्ड पार्टी ऐप प्रदाता (TPAP) है और किसी भी पेमेंट सिस्टम द्वारा ऑपरेट नहीं होता है। आरबीआई ने अदालत को यह भी बताया था कि चूंकि Google पे कोई 'पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर नहीं है, इसलिए इसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा प्रकाशित अधिकृत भुगतान प्रणाली ऑपरेटरों की सूची में जगह नहीं दी गई है।

Fact Check

दावा

दावा- Google Pay RBI द्वारा ऑथराइज्ड नहीं है।

नतीजा

Google और NPCI ने अपने अधिकारिक बयान में कहा था कि गूगल पे भारत के कानूनों के तहत काम करता है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+