Fact Check: गैस एजेंसी डीलरशिप के लिए देने होंगे 12500 रुपए,क्या है इस दावे का सच
Fact Check: गैस एजेंसी डीलरशिप के लिए देने होंगे 12500 रुपए,क्या है इस दावे का सच
नई दिल्ली। आए दिन सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक पोस्ट पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि गैस जेंसी की डीलरशिप के लिए 12500 रुप का रजिस्ट्रेशन चार्ज लिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर बीपीसीएल के कथित अप्रूवल लेटर पर गैस डीलरशिप के लिए 12500 रुपए के रजिस्ट्रेशन फीस का दावा किया जा रहा है।

Recommended Video
वायरल पोस्ट में BPCL गैस एजेंसी डीलरशिप के लिए 12500 रुपए के रजिस्ट्रेशन फीस का दावा किया जा रहा है। इस पोस्ट की जब पीआईबी फैक्ट चेक ने जांच की तो पता चला की ये पोस्ट फर्जी है। PIB ने अपनी जांच के बाद ट्वीट कर इसके फेक होने का दावा किया और लिखा कि BPCLlimited की ओर से ऐसा कोई लेटर जारी नहीं किया गया है और न ही गैस डीलरशिप के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं मांगी गई है।
पीआईबी ने ऐसे फेक मैसेज से लोगों को बचने की सलाह दी है और न ही अपनी जानकारी साझा करने की सलाह दी है। लोगों से अपील की गई है कि वो ऐस किसी भी मैसेज को बिना जांचे न तो साझा करें और न ही किसी को फॉरवर्ड करें।

Fact Check
दावा
FACK
नतीजा
FACK












Click it and Unblock the Notifications