क्या Imran Khan के अस्पताल में कैंसर रिसर्च इंसानों पर हुआ ? वायरल वीडियो की सच्चाई Fact Check में जानिए
क्या Imran Khan अपने अस्पताल में कैंसर रिसर्च के दौरान इंसानों पर ट्रायल को लेकर सवाल पर चुप्पी साध गए ? जानिए इस फैक्ट चेक में fact check imran khan stutter on human testing for cancer research in pak
एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि Imran Khan उस सवाल का जवाब देने में असमर्थ रहे जब उनसे उनके कैंसर अस्पताल के बारे में पूछा गया। इमरान खान से पूछा गया था कि क्या उनके अस्पताल में मानव शरीर पर कैंसर रिसर्च किया जाता है ? वायरल वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि इमरान एंकर के पूछे गए सवालों पर निरुत्तर हो गए ? दावा किया जा रहा है कि साजिश के सिद्धांतों के बारे में पूछे जाने पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बुदबुदाते दिखे। जानिए सच्चाई, इस फैक्ट चेक में

कौन से वीडियो कंटेट पर हो रहे सवाल
दरअसल, सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें पत्रकार रजत शर्मा के सवालों का जवाब देने के दौरान बुदबुदाते देखा जा सकता है। इस वीडियो क्लिप के एक अंश को ट्विटर पर कई लोगों ने साजिश के सिद्धांतों के साथ शेयर किया। इंटरव्यू की इस क्लिप को देखने पर ऐसा लगता है कि इमरान खान रजत शर्मा के किसी सवाल का जवाब नहीं दे पा रहे और वे बुदबुदाने लगते हैं।
रजत शर्मा का इमरान खान से सवाल
इस वीडियो कंटेट की पड़ताल पर देखा जा सकता है कि रजत शर्मा ने इमरान खान से उनके अस्पताल और कैंसर रिसर्च के बारे में सवाल किया। इमरान से पूछा गया कि क्या एक यहूदी दवा कंपनी कैंसर की दवाओं का परीक्षण जिंदा इंसानों पर करना चाहती थी और ट्रायल के लिए उनके अस्पताल को चुना गया ? रजत के सवाल के मुताबिक यहूदी दवा कंपनी उनके पूर्व ससुराल वालों के स्वामित्व वाली थी। शर्मा ने खान से पूछा था कि क्या इस कैंसर रिसर्च को सफल बनाने के लिए पर्याप्त राशि खर्च की गई है ? वीडियो में देखा जा सकता है कि इमरान खान पहले हकलाते हुए जवाब देते हैं कि वह इस बारे में बात ही नहीं करना चाहते।
वीडियो से छेड़छाड़
कई लोगों ने इस वीडियो को उर्दू कैप्शन के साथ शेयर किया है। इसमें खान पर 90 के दशक में उनके अस्पतालों में साजिश रचने का आरोप लगाया गया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में वीडियो का आर्काइव्ड वर्जन देखा जा सकता है। वीडियो की पड़ताल में पाया गया कि झूठी बातें फैलाने के लिए डिजिटल रूप से वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई।
असली वीडियो कहां मिली ?
कुछ कीवर्ड्स की मदद से जांच करने पर पता चला कि चार साल पहले इंडिया टीवी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए असली वीडियो को काटकर 'इंसानों पर कैंसर रिसर्च' के रूप में पेश किया गया। असली वीडियो "आप की अदालत में इमरान खान" टाइटल से है और पूरी वीडियो की अवधि 39 मिनट लंबी है। इस वीडियो में 16 मिनट के बाद, रजत शर्मा पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और बाद में पीएम बने इमरान खान की टीम के साथी रहे सरफराज नवाज का जिक्र कर सवाल पूछते हैं। सरफराज के वायरल सवाल और एक आरोप का जिक्र कर रजत शर्मा इमरान खान से सवाल करते हैं।
सरफराज नवाज पर भड़के इमरान खान
इसका जवाब देते हुए, इमरान ने तुरंत कहा, जैसा कि मैंने पहले कहा है सरफराज नवाज जानवर के स्तर से भी नीचे गिर गया है। अंग्रेजी में एक कहावत है - 'गॉन केस'। इसलिए, बात करने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि वह एक बेवकूफ आदमी। है। बेवकूफ होने के अलावा, वह बुरे इरादों वाला आदमी भी है। इसके बाद उनका रिएक्शन कुछ और होता है, जबकि 'इंसानों पर कैंसर रिसर्च' वाली वायरल वीडियो में इमरान की प्रतिक्रिया कुछ और थी।

भ्रामक प्रोपगैंडा के लिए वीडियो शेयर
इस इंटरव्यू में खान ने अपने पूर्व साथी क्रिकेटर जावेद मियांदाद द्वारा लगाए गए कुछ अन्य आरोपों का भी जवाब दिया है। उनका जवाब मियांदाद के प्रति अधिक विनम्र था। बता दें कि इमरान खान नवाज शरीफ के खिलाफ काफी आक्रामक बयान देते रहे हैं। यहां तक की उनकी तुलना "चोर" से की गई है। ऐसे में यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि इमरान खान की 'इंसानों पर कैंसर रिसर्च' वाली वीडियो क्लिप को भ्रामक प्रोपगैंडा के लिए शेयर किया गया है।

Fact Check
दावा
क्या Imran Khan अपने अस्पताल में कैंसर रिसर्च के दौरान इंसानों पर ट्रायल को लेकर सवाल पर चुप्पी साध गए
नतीजा
इमरान खान की 'इंसानों पर कैंसर रिसर्च' वाली वीडियो क्लिप को भ्रामक प्रोपगैंडा के लिए शेयर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications