Fact Check: हाथरस मामले में समीर खान की गिरफ्तारी का क्या है सच?
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई कथित गैंगरेप और हत्या की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। एक पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें समीर खान नाम के शख्स के हाथरस केस में गिरफ्तार होने का दावा किया जा रहा है। इसमें समीर खान को कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया गया है। इसकी खोजबीन पर पता चलता है कि जो दावेंइस फोटो को लेकर हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है।
समीर खान नाम का ये शख्स मध्य प्रदेश के सतना का है और रेप के आरोप में गिरफ्तार भी हुआ है। हालांकि इसका हाथरस से किसी तरह का कोई लिंक नहीं है। वहीं काग्रेस के सतना के नेताओं ने उसके कांग्रेस से जुड़े होने की बात को भी पूरी तरह से नकार दिया है। हाथरस के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इनकी पहचान रामू, संदीप, लवकुश और रवि के तौर पर हुई है।
हाल ही में चंडीगढ़ की एक लड़की की फोटो भी वायरल हुई थी, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि ये हाथरस में दरिंदगी का शिकार हुई लड़की है। ये तस्वीर भी गलत है। दरअसल जिस लड़की को हाथरस की पीड़िता बताकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, उसकी दो साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। अब उसकी तस्वीर को हाथरस पीड़िता की तस्वीर बताकर वायरल किया जा रहा है और उसके लिए न्याय की मांग की जा रही है। अनजाने में वायरल हो रही इस तस्वीर के मनीषा के परिजन दुखी हैं। सोशल मीडिया पर आम लोग ही नहीं कई सेलिब्रिटी ने भी चंडीगढ़ की लड़की को तस्वीर को शेयर किया है।
Fact Check
दावा
मध्य प्रदेश के समीर को बताया जा रहा हाथरस केस का आरोपी
नतीजा
दावे में सच्चाई, दोनों अलग मामले