fact check:क्या किसानों के समर्थन में 25 हजार सैनिकों ने वापस किए अपने शौर्य चक्र मेडल?

नई दिल्ली। एक अखबार ने दावा किया है कि किसान आंदोलन के समर्थन में भारतीय सेना के 25,000 सैनिकों ने अपने शौर्य चक्र पदक वापस कर दिए हैं। प्रजाशक्ति की रिपोर्ट में कहा गया है कि नए किसान बिल के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए ये पदक लौटाए गए हैं। यह मैसेज सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।

fact check: have 25,000 Indian soldiers returned Shaurya Chakra medals in support of farmers

वन इंडिया की फैक्ट चैक टीम ने जब इस दावे की पड़ताल की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। जब हमने सरकार की वेबसाइट पर जाकर शौर्य चक्र पदक की जानकारी देखी तो पता चला कि, अखबार द्वारा किया जा रहा दावा गलत है। जिसमें 25 हजार शौर्य चक्र को किसानों के समर्थन में वापस किए जाने की बात कही गई है। 1956 और 2019 के बीच केवल 2,048 सैनिकों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। इसलिए अखबार में किया जा रहा दावा झूठा है।

इस महीने की शुरुआत में, तीन बॉक्सिंग दिग्गज, गुरबक्स सिंह संधू, कौर सिंह, और जयपाल सिंह ने किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए अपने पुरस्कार लौटा दिए थे। पद्म श्री और अर्जुन पुरस्कार विजेताओं सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने आंदोलनकारी किसानों को अपना समर्थन दिया है। इसके साथ ही उन्होंने किसान आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता दिखाते हुए अपने पदक वापस करने का ऐलान कर दिया था।

इनमें पद्म श्री और अर्जुन अवार्डी पहलवान करतार सिंह, अर्जुन अवार्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी सज्जन सिंह चीमा और अर्जुन अवार्डी हॉकी खिलाड़ी राजबीर कौर शामिल हैं। इसके अलावा कई राजीवा गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी विजेंदर सिंह ने भी अपना पुरस्कार वापस करने का ऐलान किया है।

Fact Check

दावा

एक अखबार ने दावा किया है कि किसान आंदोलन के समर्थन में भारतीय सेना के 25,000 सैनिकों ने अपने शौर्य चक्र पदक वापस कर दिए हैं।

नतीजा

अखबार द्वारा किया जा रहा दावा गलत है। 1956 और 2019 के बीच केवल 2,048 सैनिकों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+