क्या ABP न्यूज ने चलाई 'संबित पात्रा की बेटी मुस्लिम संग फरार' वाली खबर? जानिए पड़ताल करने पर क्या मिला जवाब

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर हिंदी न्यूज चैनल एबीपी न्यूज के कई शॉट वायरल हो रहे हैं। जिसमें लिखा है कि, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा की बेटी एक मुस्लिम युवक के साथ फरार हो गई है। इस स्क्रीन शॉट को हाल ही में सुर्खियों में आए लव जिहाद के मद्देनजर वायरल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस प्लेट को मीम बनाने वाली एक वेबसाइट breakyourownnews.com ने बनाया है।

fact check Fake Graphic Claims Sambit Patras Daughter Eloped With A Muslim Man

वन इंडिया फैक्ट टीम ने जब इस वायरल मैसेज की पडताल की तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। पता चला कि, वायरल हो रही एबीपी न्यूज़ बुलेटिन के स्क्रीनशॉट को एक ब्रेकिंग न्यूज़ टेम्पलेट और संबित पात्रा की दूसरी खबरे से संबंधित तस्वीर का उपयोग करके बनाया गया था। जिसकी हेडलाइन है, 'संबित पात्रा की बेटी ने रचाया जिहाद, मुस्लिम युवक संग फरार।' इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लोग तंज कस रहे हैं।

fact check Fake Graphic Claims Sambit Patras Daughter Eloped With A Muslim Man

टीम ने पाया कि, वायरल स्क्रीनशॉट एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की बेटी के किसी मुस्लिम युवक संग भागने की बात एकदम बेबुनियाद है क्योंकि संबित पात्रा की शादी नहीं हुई है। संबित पात्रा की बेटी के मुस्लिम युवक के साथ भाग जाने की बात बिल्कुल मनगढ़ंत है। वायरल स्क्रीनशॉट को बारीकी से देखने पर कई गलतियां नजर आ रही है। जैसें फॉन्ट, स्क्रीन कोड। जिनसे पता चलता है कि, वायरल हो रहा मैसेज फेक है।

संबित पात्रा के बारे में जानकारी जुटाने पर हमें पता चला कि उनकी शादी नहीं हुई है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में संबित बीजेपी के टिकट पर ओडिशा के पुरी से चुनाव लड़े थे। चुनाव के समय उन्होंने जो नामांकन पत्र दाखिल किया था, उसमें उन्होंने 'पत्नी' वाले कॉलम में नहीं लिखा है। और ना ही आज तक किसी मीडिया रिपोर्ट में कभी संबित पात्रा की पत्नी या बेटी का कोई जिक्र नहीं मिला है।

Fact Check

दावा

भाजपा के राष्टीय प्रवक्ता संबित पात्रा की बेटी मुस्लिम युवक संग फरार हो गई है।

नतीजा

संबित पात्रा की शादी ही नहीं हुई है, वायरल स्क्रीनशॉट एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया गया है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+