क्या अग्निपथ स्कीम के जरिए सेना का निजीकरण कर रही सरकार, जानिए सच?
क्या अग्निपथ स्कीम के जरिए सेना का निजीकरण कर रही सरकार, जानिए सच?
नई दिल्ली, 18 जून: भातीयस सेना में चार साल के लिए भर्ती की जाने वाली योजना 'अग्निपथ' को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। सरकार द्वारा 'अग्निपथ' के बारे में मिथकों को दूर करने के बावजूद अग्निपथ स्कीम को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत सारे भ्रम और अफवाहें फैलाई जा रही हैं। ट्विटर हो या फेसबुक या फिर यूट्यूब हर जगह, अग्निपथ स्कीम को लेकर कई गलत जानकारियां और दावे किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक दावा किया जा रहा है कि सरकार इस योजना के जरिए सेना के निजीकरण की योजना बना रही है। यूट्यूब पर इससे संबंधित एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानें क्या है इस दावे का सच?
Recommended Video

'सरकार 'अग्निपथ' के जरिए सेना को निजीकरण की ओर धकेल रही है...'
'सच तक' न्यूज नाम के एक यूट्यूब चैनल ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में कहा गया है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सराक 'अग्निपथ' के जरिए सेना को निजीकरण की ओर धकेल रही है। भर्ती कुछ निजी एजेंसी द्वारा की जाएगी जो एक साल में युवाओं को काम पर रखेगी और निकाल देगी।'' इस वीडियो को पीआईबी फैक्ट चेक ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

जानिए क्या है इस दावे का सच?
प्रेस ब्यूरो ऑफ इंफॉर्मेशन ने स्पष्टीकरण दिया है कि भर्ती निजी एजेंसी द्वारा नहीं की जाएगी। पीआईबी फैक्ट चेक ने इस फर्जी वीडियो को शेयर कर लिखा है, '' एक यूट्यूब वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में अग्निपथ के तहत होने वाली आर्मी भर्ती किसी प्राइवेट एजेंसी के द्वारा की जाएगी। लेकिन यह दावा फर्जी है। भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।''

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस ने भी किया ऐसा दावा
बता दें कि सिर्फ यूट्यूब चैनल ही नहीं, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विश्लेषक पीएच नीरालाकेरी ने भी आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 'अग्निपथ योजना' के माध्यम से सेना में युवाओं को अल्पकालिक रोजगार प्रदान करने की आड़ में निजीकरण को मजबूत करने का सहारा लिया है।

24 जून से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
हालांकि, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि वायु सेना में अग्निपथ स्कीम के जरिए अग्निवीरों की भर्ती 24 जून से शुरू होगी। उन्होंने कहा, "यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा को संशोधित कर 23 वर्ष कर दिया गया है। इससे युवाओं को लाभ होगा। भारतीय वायु सेना के लिए भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी।''

कांग्रेस के MLA ने भी किया सेना का निजीकरण का दावा
कांग्रेस के राजस्थान दांतारामगढ़ के विधायक वीरेन्द्र सिंह ने ट्वीट किया है, ''आज सीकर कलेक्ट्रट पर जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ ED व CBI द्वारा बदले की भावना से किये जा रहे कार्य व देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने, देश की सेना का निजीकरण करने के लिए लाई जाने वाली अग्निपथ जैसी योजना लाने वाली मोदी सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया।''
एक #Youtube वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में अग्निपथ के तहत होने वाली आर्मी भर्ती किसी प्राइवेट एजेंसी के द्वारा की जाएगी।
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 17, 2022
PIBFactCheck:
▶️ यह दावा #फ़र्ज़ी है।
▶️ भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। pic.twitter.com/cGKP23lVMz

Fact Check
दावा
क्या प्राइवेट एजेंसी करेगी अग्निपथ के तहत होने वाली आर्मी भर्ती?
नतीजा
नहीं, अग्निपथ के तहत होने वाली आर्मी भर्ती किसी प्राइवेट एजेंसी के द्वारा नहीं की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications