Fact Check: क्या सच में हो गई हिना खान की मौत? जानें वायरल खबर की सच्चाई
Fact Check: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान को साल 2024 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया था कि वह इस जानलेवा बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं और कीमोथेरेपी की मदद से रिकवर करने की कोशिश कर रही हैं।
हिना खान के मौत की झूठी खबर
फिलहाल सोशल मीडिया पर ये बात फैल रही है कि हिना खान की कैंसर की वजह से मौत हो गई है। हिना की ये खबर सामने आने के बाद से लोगों ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देना भी शुरू कर दिया है। हालांकि ये खबर बिल्कुल फर्जी है।

क्या हिना खान कैंसर से जंग हार गई हैं?
आज यानी 2 जनवरी 2025 को अचानक ही सोशल मीडिया पर खबर फैलने लगी कि मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान कैंसर से जंग हार गई हैं और उनकी मौत हो गई है। ऐसे में लोगों ने इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें भी शुरू कर दी थीं लेकिन वनइंडिया हिंदी ने जब इस बात की जांच की तो पता चला कि ये खबर बिल्कुल झूठी है।
हेल्थ अपडेट देती रहती हैं हिना खान
हिना खान का ट्रीटमेंट चल रहा है और वह धीरे धीरे रिकवर भी कर रही हैं। आपको बता दें कि हिना खान ने खुद सोशल मीडिया पर अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में लोगों को बताया था। तब से एक्ट्रेस के फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चिंता करने लगे हैं। वहीं हिना खान भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हेल्थ अपडेट देती रहती हैं।
हिना के लिए साल 2024 काफी मुश्किलों भरा रहा
आपको बता दें कि हिना खान के लिए साल 2024 काफी मुश्किलों भरा रहा है। वह कैंसर से रिकवर करने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं लेकिन इसके लिए उन्हें काफी दर्द का भी सामना करना पड़ रहा है। जानलेवा बीमारी से जूझ रहीं एक्ट्रेस के लिए एक-एक दिन काफी चुनौतियों से भरा बीत रहा है लेकिन वह हिम्मत नहीं हार रही हैं। वह अपने फैंस से दुआ मांगने के लिए भी कहती रहती हैं।
वेकेशन पर अबु धाबी गई थीं हिना खान
हिना खान हाल ही में विंटर वेकेशन के लिए अबु धाबी पहुंची, लेकिन अब वो भारत वापस आ गई हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- अब घर वापसी। वहीं उनके फैंस भी हिना की तस्वीर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications