Fact Check: क्या कोरोना के कारण शिक्षा विभाग सभी को फ्री में दे रहा है लैपटॉप? जानिए स्कीम का सच

Fact Check: क्या कोरोना के कारण शिक्षा विभाग सभी को फ्री में दे रहा है लैपटॉप? जानिए स्कीम का सच

नई दिल्ली, 17 जनवरी: कोरोन वायरस की वजह से सोशल मीडिया पर इन दिनों कई फर्जी दावे वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय शिक्षा विभाग की ओर से सभी लोगों को फ्री में लैपटॉप दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि शिक्षा मंत्रालय कोविड-19 महामारी के बीच वर्चुअल लर्निंग का समर्थन करने के लिए मुफ्त लैपटॉप प्रदान करेगा। हालांकि सरकार ने दावा किया है कि ये एक गलत जानकारी है। पीआईबी फैक्ट चेक ने भी इस बात की पुष्टि की है।

Fact Check

जानें सोशल मीडिया पर क्या किया जा रहा है दावा

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे संदेश में दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस के कारण शिक्षा मंत्रालय सभी लोगों को मुफ्त लैपटॉप प्रदान करेगी। मैसेज शेयरिंग ऐप व्हाट्सएप पर ये संदेश इन दिनों व्यापक तौर पर शेयर किया जा रहा है। संदेश में एक क्लिक करने के लिए लिंक भी दिया है। लिंक के साथ लिखा गया है कि शिक्षा मंत्रालय के पास इस महामारी को आभासी रूप से सीखने में मदद करने के लिए परिवारों को लैपटॉप देने का एक वितरण कार्यक्रम की शुरुआत कर रही है।

जानिए क्या है सच?

पीआईबी फैक्ट चेक ने लोगों से लिंक पर क्लिक नहीं करने या व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने को कहा है। सरकार ने कहा है कि ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा है कि ये दावा एकदम फर्जी है। भारत सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। सरकार की ओर से कहा गया है कि ऐसी वेबसाइटों पर कभी भी अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा ना करें।

सरकार ने कहा है कि शिक्षा मंत्रालय द्वारा की गई किसी भी आधिकारिक घोषणा की सूचना छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और अन्य हितधारकों को मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से या फिर मंत्रालय और शिक्षा मंत्री के सत्यापित सोशल मीडिया खातों के माध्यम से दी जाएगी।

Fact Check

दावा

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि शिक्षा मंत्रालय कोविड-19 महामारी के बीच वर्चुअल लर्निंग का समर्थन करने के लिए मुफ्त लैपटॉप प्रदान करेगा।

नतीजा

सरकार ने कहा है कि ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा है कि ये दावा एकदम फर्जी है।

Rating

Mostly False
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+