Fact check:'कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को PM मोदी दे रहे हैं 5 हजार रुपये', जानिए क्या सच में हो रहा है ऐसा
Fact check:'कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को PM मोदी दे रहे हैं 5 हजार रुपये', जानिए क्या सच में हो रहा है ऐसा
नई दिल्ली, 02 अक्टूबर: फेक न्यूज और लोगों को गलत जानकारी देने वाली खबरें सोशल मीडिया पर आये दिन हमें देखने को मिल जाती है। इन फेक खबरों में केंद्र की कल्याण कारी योजनाओं और बैंक ऑफर को लेकर कई गलत जानकारी दी जाती है। ऐसे ही इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जिन लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवा ली है उन्हें एक ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद प्रधानमंत्री जन कल्याण विभाग द्वारा 5 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये एक फेक खबर है।

'फर्जी निकला वैक्सीन के बदले रुपये देने वाल मैसेज...'
पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्वीट में लिखा है, ''एक वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि जिन लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवा ली है उन्हें एक ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद प्रधानमंत्री जन कल्याण विभाग द्वारा 5,000 प्रदान किए जा रहे हैं।'' पीआईबी फैक्ट चेक ने आगे कहा, ''इस मैसेज का दावा फर्जी है, कृपया इस फर्जी मैसेज को फॉरवर्ड न करें।''

वायरल मैसेज का स्क्रीनशॉट वायरल
इस ट्वीट में वायरल मैसेज का स्क्रीनशॉट भी साझा किया गया है। वायरल मैसेज में लिखा है, ''एक आवश्यक सूचना-जिन्होंने वैक्सीन लगा लिया है, उन्हें 5000 रुपये प्रधानमंत्री जन कल्याण विभाग द्वारा दिया जा रहा है। आपने भी कोरोना वैक्सीन लगा लिया है तो अभी फॉर्म भरें और 5000 रुपये प्राप्त करें। इस लिंक से फॉर्म भरें...http://pm-yojna.in/5000rs कृप्या ध्यान दें, 5 हजार की राशि सिर्फ 30 जुलाई 2022 तक ही मिलेगा।''

'फर्जी मैसेज को फॉरवर्ड न करें...'
पीआईबी फैक्ट चेक में कहा गया है कि अगर आफको भी ऐसा कोई मैसेज मिलता है तो इसे नजरअंदाज करें और फर्जी मैसेज को फॉरवर्ड न करें। बता दें कि भारत में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत कोरोना वैक्सीन सभी नागरिकों को मुफ्त में दी जा रही है। इसके अलावा वैक्सीनेशन अभियान को लेकर सरकार की कोई भी फ्री की योजना नहीं चलाई जा रही है। इस तरह की कोई भी सरकारी योजना के बारे में सरकार अपने अधिकारिक वेबसाइट या ट्विटर हैंडल के जरिए जनता को जानकारी देती है।

Fact Check
दावा
कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को प्रधानमंत्री जन कल्याण विभाग द्वारा 5 हजार रुपये दिए जा रहे हैं
नतीजा
नहीं, कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को प्रधानमंत्री जन कल्याण विभाग द्वारा 5 हजार रुपये नहीं दिए जा रहे हैं












Click it and Unblock the Notifications