क्या कांग्रेस ने अपने ही 4 दिग्गज नेताओं को भेजा नोटिस? 72 घंटों में मांगा जवाब, क्या है सच?

Congress Notice To Senior Leaders Fact Check: कांग्रेस पार्टी के चार वरिष्ठ नेताओं को 24 अगस्त 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि यह नोटिस खुद को कांग्रेस से जड़ा बताने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस स्वयंसेवक समिति (AICVC) की ओर से भेजा गया है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि इन नेताओं ने 'छात्रों की गूंज' पहल को अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर)अकाउंट से न तो स्पष्ट समर्थन दिया और न ही उसका प्रचार किया। AICVC की ओर से यह नोटिस राव साब की अध्यक्षता वाली जनरल काउंसिल की मंजूरी के बाद जारी किए जाने की बात कही गई है।

नोटिस के मुताबिक, जिन नेताओं से जवाब मांगा गया है, उनमें कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी शामिल हैं। अब सवाल उठता है कि क्या यह सच में कांग्रेस की आधिकारिक संगठनात्मक सूची में इस AICVC का जिक्र है? आइए जानते हैं क्या है सच?

fact-check-congress-party

पहले समझते हैं कि नोटिस क्यों जारी?

AICVC की जनरल काउंसिल ने कथित तौर पर इस बात पर चिंता जताई है कि नोटिस जारी होने तक इन नेताओं ने X पर 'छात्रों की गूंज' पहल को सार्वजनिक तौर पर समर्थन या बढ़ावा नहीं दिया। नोटिस में कहा गया है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह अभियान छात्रों और देश के युवाओं से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर सामने लाने का प्रयास है। AICVC ने नेताओं से उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से अभियान का समर्थन नहीं किए जाने की वजह स्पष्ट करने को कहा है।

72 घंटे में जवाब देने को कहा

चारों नेताओं से नोटिस मिलने के 72 घंटे के भीतर लिखित जवाब देने को कहा गया है। उनसे यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि क्या उन्होंने पहले ही इस अभियान को समर्थन दिया है। अगर समर्थन दिया जा चुका है तो संबंधित पोस्ट या उसका लिंक उपलब्ध कराने को कहा गया है। वहीं, अगर अभी तक समर्थन नहीं किया गया है तो इसके पीछे की वजह बताने और आगे इस संबंध में क्या सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, इसकी जानकारी देने को कहा गया है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में मामला संगठनात्मक जवाबदेही और सार्वजनिक पूछताछ के लिए AICVC सदस्यों के समक्ष रखा जा सकता है।


CWC सदस्यों की सोशल मीडिया गतिविधियों की भी समीक्षा

AICVC ने दावा किया है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के सदस्यों के सार्वजनिक सोशल मीडिया जुड़ाव की भी समीक्षा की जा रही है। नोटिस में कहा गया है कि जिन CWC सदस्यों ने अभी तक 'छात्रों की गूंज' अभियान का समर्थन या प्रचार नहीं किया है, उनके खिलाफ भी AICVC सदस्य जवाबदेही की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। नोटिस के अनुसार, यह कार्रवाई राव साब की अध्यक्षता में AICVC की जनरल काउंसिल की मंजूरी के बाद की गई है।

Shashi Tharoor को लेकर भी जारी किया था नोटिस

आपको बता दें कि, AICVC की ओर से इससे पहले 20 जून 2026 को कांग्रेस सांसद शशि थरूर को लेकर भी एक नोटिस जारी किए जाने की बात सामने आई थी। इसमें थरूर के हालिया बयानों और उनके राजनीतिक रुख पर तीखी टिप्पणी की गई थी। नोटिस में आरोप लगाया गया था कि थरूर आलोचनात्मक सवाल उठाने के बजाय सरकार और प्रधानमंत्री की प्रशंसा की ओर बढ़ रहे हैं। AICVC ने उनके रुख को लेकर सवाल उठाते हुए कहा था कि इससे उनकी लोकतांत्रिक जवाबदेही और आलोचनात्मक भूमिका कमजोर होती है।

नोटिस में यह भी कहा गया था कि थरूर को अपनी आलोचनात्मक क्षमता बनाए रखते हुए कार्यपालिका को जवाबदेह ठहराने की भूमिका निभानी चाहिए। AICVC ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा था कि यदि यह रुख नहीं बदला गया तो जनता उनके पूर्व के राजनीतिक रुख और मौजूदा चुप्पी के बीच अंतर को लेकर सवाल उठा सकती है। यह नोटिस भी राव साब की अध्यक्षता में AICVC की जनरल काउंसिल की मंजूरी से जारी किए जाने का दावा किया गया था।

Fact Check: AICVC को लेकर क्या है स्थिति? क्या है कांग्रेस पार्टी की सदस्य है?

AICVC यानी All India Congress Volunteers Committee सोशल मीडिया पर कांग्रेस समर्थक स्वयंसेवक संगठन के तौर पर सक्रिय दिखाई देता है। हालांकि, कांग्रेस की आधिकारिक संगठनात्मक सूची में AICVC का स्पष्ट जिक्र नहीं मिलता। ऐसे में इस मामले में AICVC द्वारा जारी नोटिसों को AICVC का दावा/कार्रवाई बताते हुए रिपोर्ट करना अधिक सटीक होगा। साथ ही, चारों कांग्रेस नेताओं या कांग्रेस की ओर से इन नोटिसों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आती है तो उसे भी रिपोर्ट में शामिल किया जाना चाहिए।

Fact Check

दावा

कांग्रेस की आधिकारिक संगठनात्मक दल AICVC ने चार वरिष्ठ नेताओं को नोटिस जारी किया।

नतीजा

कांग्रेस की आधिकारिक संगठनात्मक सूची में AICVC का जिक्र नहीं।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+