Fact Check : सरकारी कर्मचारियों को साल में लेनी होगीं 20 Earned Leave, जानें सच

नई दिल्ली। Fact Check सोशल मीडिया (social media) पर इन दिनों एक न्यूजपेपर की खबर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया गया है कि, सरकार ने अपने स्थायी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हर साल कम से कम 20 दिन की अर्जित छुट्टी ( earned leave) लेना अनिवार्य कर दिया है। जब खबर की पड़ताल की गयी, तो पता लगा कि खबर पूरी तरह से फर्जी है। इस खबर पर अब सरकार की ओर से एक स्पष्टीकरण भी आया है।

Fact Check central employees to take at least 20 days of earned leave in a year PIB fake news

वायरल हो रही खबर में दावा किया गया है कि, केंद्र सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों से कहा कि वह केंद्र ने फैसला किया है कि उसके सभी स्थायी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के समय कम से कम 20 दिनों की अर्जित छुट्टी लेनी होगी, बजाय इसके कि वे जमा करें। सरकार द्वारा संचालित बैंक 2018 के अंत से दस दिनों की छुट्टी पर अपने कर्मचारियों को भेजने के लिए शुरू कर चुके हैं। इस दावों पर पीआईबी ने सफाई जारी की है।

पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने इस वायरल खबर की पड़ताल की है। जिसमें उसे गलत पाया है। पीआईबी ने बताया कि केंद्र सरकार ने ऐसा कोई भी फैसला नहीं लिया है। पीआईबी ने लिखा-यह दावा किया जा रहा है कि सरकार ने अपने स्थायी कर्मचारियों के लिए हर साल कम से कम 20 दिन की अर्जित छुट्टी लेना अनिवार्य कर दिया है, बजाय इसके कि वे जमा करें। PIB Fact Check में दावा फर्जी साबित हुआ है। केंद्रीय सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।

केंद्र ने पीआईबी के माध्यम से कहा, आरबीआई ने बैंकों के लिए यह निर्देश जारी नहीं किया है। अगर आपको भी कोई ऐसा मैसेज मिलता है तो फिर उसको पीआईबी के पास फैक्ट चेक के लिए https://factcheck.pib.gov.in/ अथवा व्हाट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः [email protected] पर भेज सकते हैं। यह जानकारी पीआईबी की वेबसाइट https://pib.gov.in पर भी उपलब्ध है।

Fact Check

दावा

सभी स्थायी सरकारी कर्मचारियों को साल में कम से कम 20 अर्जित अवकाश हर हाल में लेना होगा।

नतीजा

पीआईबी ने बताया कि केंद्र सरकार ने ऐसा कोई भी फैसला नहीं लिया है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+