Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फैक्ट चेक: क्या जैन साध्वी बन गई हैं वडोदरा की महारानी राधिका राजे गायकवाड़? जानिए सच्चाई

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर वडोदरा की महारानी राधिका राजे गायकवाड़ को लेकर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि उन्होंने जैन साध्वी की दीक्षा ले ली है। मैसेज में राधिका राजे की तस्वीरों तक का इस्तेमाल हो रहा है। वायरल हो रहा ये मौसेज बिल्कुल फर्जी है। फैक्ट चेक में पाया गया है कि महारानी राधिका राजे गायकवाड़ ने जैन साध्वी की दीक्षा नहीं ली है। वडोदरा लक्ष्मी विलास पैलेस के दफ्तर की ओर से इसे लेकर एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है।

Recommended Video

    Fact Check: क्या Vadodara की Maharani Radhikaraje Gaekwad ने Diksha ले ली है? | वनइंडिया हिंदी
    क्या है सच्चाई?

    क्या है सच्चाई?

    इस बयान में कहा गया है, 'बीते कुछ दिनों से कई व्हॉट्सएप मैसेज शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि राधिका राजे गायकवाड़ ने दीक्षा ले ली है और जैन धर्म अपना लिया है। हम आपको ये स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि वह इस धर्म का सम्मान करती हैं लेकिन उन्होंने कोई दीक्षा नहीं ली है। वीडियो में जो साध्वी दिखाई दे रही हैं, वह राधिका राजे गायकवाड़ नहीं हैं।' आपको बता दें राधिका राजे गायकवाड़ वडोदरा की महारानी हैं।

    इंस्टाग्राम की तस्वीरों का हो रहा इस्तेमाल

    शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली राधिका राजे गायकवाड़ ने साल 2002 में वडोदरा के महाराजा समरजीत सिंह गायकवाड़ से शादी की थी। वह शादी से पहले पत्रकारिता करती थीं। उनका परिवार गुजरात के वडोदरा में स्थित लक्ष्मी विलास पैलेस में रहता है। वायरल हो रहे मैसेज में जिन तस्वीरों का इस्तेमाल हुआ है, उन्हें भी राधिका राजे की इंस्टाग्राम प्रोफाइल से कॉपी किया गया है। इसके अलावा जिस वायरल वीडियो का इस्तेमाल हो रहा है वह भी साल 2018 का है।

    फर्जी मैसेज में क्या कहा जा रहा है?

    फर्जी मैसेज में क्या कहा जा रहा है?

    फर्जी वायरल मैसेज में कहा जा रहा है, 'महारानी के त्याग को बारम्बार नमन, बड़ौदा की महारानी राधिका राजे गायकवाड़ हैं जिन्हें फोर्ब्स मैगजीन ने भारतीय राज्य वंश की सबसे खूबसूरत महिला घोषित किया है। लक्ष्मी विला पैलेस बड़ौदा 700 एकड़ और बकिंघम पैलेस के 4 गुना आकार में फैला है। यह दुनिया का सबसे बड़ा निजी निवास है। सब छोड़कर जैन साध्वी की दीक्षा ली साथियों जब विरक्ति के बादल मन के आसमान में छाते है तो संसार का वैभव पेड़ के सुखे पत्तों की तरह मुरझाया हुआ लगता है, साथियों सिर्फ धन व नाम के पीछे न दौड़ें, चिता में कुछ साथ नहीं जाएगा।' ये फर्जी मैसेज अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर भी काफी वायरल हो रहा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+