Fact Check: क्या इजराइल और हमास के युद्ध में युवाओं के सिर काटे जा रहे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
Fact Check: इजराइल और फिलिस्तिनी चरमपंथी संगठन हमास के बीच भीषण जंग जारी है। दोनों तरफ से हमले में 2000 से अधिक लोग मारे गए हैं। इस युद्ध बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी जारी किए जा रहे हैं जहां हमास की क्रूरता दिखाई जा रही है। लेकिन इन वीडियो में कुछ अफवाह फैलाने वाले वीडियो भी जारी किए जा रहे हैं जिसकी सच्चाई पता करना मुश्किल हो रहा है।
क्या किया जा रहा दावा
इस जंग की आड़ में कई लोग सोशल मीडिया पर लोगों को उकसाने का काम कर रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया जा रहा है कि एक कम उम्र के युवा का सिर काटा जा रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह दृश्य इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का है। बताया जा रहा है कि हमास के आतंकवादी इजराइल के युवाओं का सिर काट रहे हैं।

फैक्ट चेक
इस फोटो को गूगल में अपलोड कर जब चेक किया गया तो पता चला कि यह वीडियो इजराइल-हमास युद्ध का नहीं है, बल्कि 2016 में सीरिया के अलप्पो का है। इस वीडियो में सीरियाई विद्रोहियों द्वारा एक युवा लड़के का सिर काटते हुए दिखाया गया है। इतना ही नहीं इस नाम से जितने फोटो सामने आए उसके कीवर्ड को भी गूगल में सर्च किया गया। कीवर्ड सर्च करने पर पता चला कि यह इजराइल हमले का न होकर सीरिया का है।
निष्कर्ष
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पूरी तरह से झूठा है। यह इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का नहीं है। बल्कि, यह वीडियो 2016 का है। सीरिया में आतंकियों द्वारा युवाओं के सिर काटे जा रहे थे।

Fact Check
दावा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया जा रहा है कि एक कम उम्र के युवा का सिर काटा जा रहा है और इसे इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का बताया जा रहा।
नतीजा
इस फोटो को गूगल में अपलोड कर जब चेक किया गया तो पता चला कि यह वीडियो इजराइल-हमास युद्ध का नहीं है, बल्कि 2016 में सीरिया के अलप्पो का है।












Click it and Unblock the Notifications