Fact Check: बीजापुर हमले के दोषी नक्सलियों को राज बब्बर ने बताया था क्रांतिकारी? जानिए क्या है सच?

नई दिल्ली। हाल ही में छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में हमारे 22 जवान शहीद हो गए थे। उस हमले को लेकर तमाम राजनेताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसी दौरान कांग्रेस नेता राज बब्बर की एक पेपर कटिंग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, जिसमें ये दावा किया गया कि राज बब्बर ने बीजापुर हमले के दोषियों को 'क्रांतिकारी' बताया है। खबर में लिखा था कि उन्होंने ये बयान छत्तीसगढ़ के रायपुर में दिया है। आपको बता दें कि बीजापुर में ये हमला 3 अप्रैल को हुआ था।

Raj babbar

राज बब्बर के इस बयान की फैक्ट चैकिंग

- सोशल मीडिया पर राज बब्बर के इस बयान की पेपर कटिंग लगातार शेयर की जा रही है और उनके बयान (नक्सली एक क्रांति ला रहे हैं) की आलोचना भी हो रही है। फेसबुक पर छोटू पुजारी नाम के एक यूजर ने इस खबर को शेयर करते हुए लिखा था कि, "छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर जिले के तर्रेम में 22 सुरक्षाकर्मी नक्सली मुठभेड़ में शहीद होते हैं, पर कांग्रेस के नेता राज बब्बर कह रहे हैं कि नक्सली क्रांति कर रहे हैं, ऐसा करने वाले बब्बर अब किसी भी प्रकार की सुरक्षा के हकदार हैं क्या?" लेकिन सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है कि क्या राज बब्बर ने ऐसा कोई बयान दिया भी था कि नहीं?

- इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक, इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम ने इस खबर की पड़ताल की तो पता चला की राज बब्बर ने ये बयान दिया जरूर था, लेकिन ये उनका पुराना बयान है। बीजापुर हमले को लेकर उन्होंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया था।

Fact Check

दावा

Raj Babbar statement is old

नतीजा

News false

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+