Fact Check: फातिमा सना शेख से आमिर खान ने कर ली तीसरी शादी? क्या है सच?
मुंबई, 23 दिसंबर। बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर खान का निजी जीवन परफेक्ट नहीं रहा। उन्होंने दो शादी की और दोनों ही शादी टूट गई तो वहीं इसी बीच एक वायरल तस्वीर ने सोशल मीडिया पर सनसनी पैदा कर दी है। इस तस्वीर में आमिर खान के साथ अभिनेत्री फातिमा सना शेख हैं और दोनों ऐसे खड़े हैं, जैसे दोनों ने शादी कर ली है। आमिर खान तस्वीर में सफेद कुर्ता-जैकेट पहने नजर आ रहे हैं तो वहीं फातिमा सना शेख गोल्डन रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं।

आमिर खान ने फातिमा से तीसरी शादी कर ली है?
इस तस्वीर के वायरल होने के बाद आमिर और फातिमा सना शेख दोनों ही यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। दोनों के लिए लोग उल्टी-सीधी बातें लिख रहे हैं और दोनों को ट्रोल कर रहे हैं। तस्वीर में दावा किया गया है कि आमिर खान ने फातिमा से तीसरी शादी कर ली है।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का पोस्ट
वायरल तस्वीर को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से फेसबुक पर पोस्ट किया गया है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'फातिमा शेख वही अभिनेत्री हैं जिन्होंने फिल्म दंगल में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था, फिल्म में फातिमा ने गीता फोगाट की भूमिका अदा की थी,आज आमिर खान की तीसरी बेगम हो गई हैं. खैर ये इनका निजी मामला है, लेकिन ये वही आमिर खान हैं जो सत्यमेव जयते को प्रमोट करते हैं क्या ये बहु विवाह पर भी कुछ बोलेंगे?'

ये तस्वीर पूरी तरह से फेक है
जब ये तस्वीर वायरल हुई तो इस खबर की सत्यता की जांच करने के लिए गूगल पर इस तस्वीर को सर्च किया गया तो पता चला ये तस्वीर पूरी तरह से फेक है। इस तस्वीर में आमिर खान के साथ फातिमा सना शेख नहीं बल्कि उनकी दूसरी पत्नी किरण रॉव हैदरी हैं और ये फोटो आकाश अंबानी की शादी की है। जाहिर सी बात है ये इस तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है, इसलिए आमिर खान की सना के साथ तीसरी शादी की खबर पूरी तरह से फेक है।

आमिर की पर्सनल लाइफ से लेना देना नहीं
मालूम हो कि जब से आमिर खान का तलाक हुआ है, तब से ही फातिमा सना शेख लोगों के निशाने पर हैं। लोग उन्हें ही इस रिश्ते की टूटने की वजह बता रहे हैं, जिसकी वजह से फातिमा सना शेख ने कई बार यूजर्स पर अपना गुस्सा भी निकाला है और कहा है कि 'लोग फालतू में उन्हें निशाना बना रहे हैं, जबकि आमिर की पर्सनल लाइफ से उनका कोई लेना-देना नहीं है।' लेकिन लोग उन पर वार करने का कोई मौका छोड़ते नहीं हैं।

तीन बच्चों के पिता हैं आमिर खान
आपको बता दें कि आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता से साल 1986 में शादी की थी। दोनों 2002 मे अलग हो गए थे। दोनों को शादी से दो बच्चे इरा और जुनैद हैं। आमिर ने इसके बाद साल 2005 में किरण राव हैदरी से दूसरी शादी की थी। दोनों को शादी से एक बेटा आजाद है। लेकिन इस साल दोनों का तलाक हो गया, तलाक की वजह आज तक साफ नहीं है।

Fact Check
दावा
https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/fatima-sana-shaikh-and-aamir-khan-marriage-pics-goes-viral-know-the-truth?pageId=2
नतीजा
वायरल तस्वीर और खबर दोनों फेक है।












Click it and Unblock the Notifications