31 साल की महिला कैसे बनी 24 बच्चों की मां? खुद बयां किया चौंकाने वाला राज

Fact check of UP news: सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किये जाते हैं और ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कभी भी कुछ भी वायरल हो जाता है। ऐसा ही एक दावा बीते दिनों किया जा रहा था, जिसमें एक महिला के 24 बच्चे होने की बात हो रही थी। मामला सामने आया तो हर कोई दंग रह गया कि भला ये कैसे संभव है।

महिला ने बताया 24 बच्चों का राज
दरअसल, एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था, जिसमें एक महिला रिपोर्टर को बता रही थी कि उसके 16 बेटे और 8 बेटियां हैं। इसके साथ ही महिला ने अपने जुड़वा बच्चों के होने की भी बात की। वीडियो में महिला अकेली नहीं थी बल्कि उसके साथ कुछ अन्य लोग भी नजर आ रहे थे।

fact check

महिला का सच जानकर क्या बोले लोग?
जैसे ही ये क्लिप वायरल हुआ, हर कोई कहने लगा कि आबादी के लिए अकसर मुसलमानों को ही दोषी ठहराया जाता है जबकि हिंदू महिलाओं के भी तो ज्यादा बच्चे होते हैं। इस बारे में तो कोई कभी कुछ नहीं कहता। कई लोगों ने महिलाओं के लिए आपत्तिजनक बातें भी करनी शुरू कर दीं।

मगर बता दें कि सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, इस वीडियो में जो बात महिला बोल रही है, उसमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है। वीडियो को सिर्फ और सिर्फ मनोरंजन मकसद से बनाया गया है। इस वीडियो मेंजो महिला दिख रही है उसका नाम है खुशबू पाठक।

क्या है पूरी खबर की सच्चाई?
'आजतक' से बातचीत में महिला ने बताया कि उसके इतने सारे बच्चे नहीं हैं बल्कि वो तो दो बच्चों की मां है। वो उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर की रहने वाली है। ऐसे में 24 बच्चे होने की खबर पूरी तरह से फर्जी है।

बताते चलें कि बीते दिनों महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वो 24 बच्चे होने की बात कह रही थी। महिला का कहना था कि उसके 24 बच्चे हैं, जिसमें जुड़वा बच्चे भी हैं। महिला का ये वीडियो भारत प्राइम नाम के चैनल पर अपलोड किया गया था। हालांकि वीडियो को अंत तक देखने पर ये भी पता लगता है कि भारत प्राइम ने महिला के 24 बच्चे होने वाली बात की पुष्टि नहीं की थी।

'हम दो हमारे दो दर्जन'
इससे पहले महिला ने एक इंटरव्यू में बताया कि हम दो और हमारे दो दर्जन। इसपर महिला के आसपास खड़े लोग हंसने लगते हैं। वो खुशी खुशी बता रही होती है कि उसने सरकार का रूल तोड़ दिया है। हालांकि लोगों ने बिना पूरा सच जाने महिला को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स करने शुरू कर दिये। जबकि सच्चाई कुछ और ही है।

Fact Check

दावा

fake news

नतीजा

fake news

Rating

fake news
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+