Fact check: क्या बिल गेट्स के बनाए वीडियो गेम ओमिक्रॉन से आया है नया वैरिएंट?

नई दिल्ली,21 दिसंबर: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दहशत मचा रखी है। इस बीच ओमिक्रॉन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। इसी बीच एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग इस वायरस को माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स द्वारा 1999 में बनाए गए वीडियो गेम ओमिक्रॉन से जोड़ रहे हैं। इसे लेकर एक षड्यंत्र चल रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि बिल गेट्स ने इस महामारी की योजना बनाई थी, और अब वे वैक्सीन के जरिए लोगों में माइक्रो चिप डाल रहे हैं।

Fact check: 1999 Omikron video game coronavirus pandemic Bill Gates

Recommended Video

    Fact Check: क्या Bill Gates के बनाए Video Game से फैला Omicron Variant ? | वनइंडिया हिंदी

    13 दिसंबर को फेसबुक पर पोस्ट की गई एक फोटो में लिखा गया है कि, ओमिक्रॉन माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बनाए गए 1999 के एक वीडियो गेम का नाम था। बिल गेट्स एक राक्षस है जो इंसान होने का नाटक करते हैं । पोस्ट दो दिनों के भीतर 1,200 से अधिक बार शेयर किए गए हैं। ट्विटर पर भी लोग इस दावे को शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा लोग टिकटॉक पर भी इसे फैला रहे हैं। फेसबुक पर एक शख्स ने लिखा, सीरियसली?! वाह ... बस एक संयोग है। हमने इस दावे की जांच की है।

    हमने अपनी जांच में पाया कि, यह कॉन्सपिरेसी थ्यॉरी सच नहीं है। वीडियो गेम - "सी" के बजाय "के" अक्षर के साथ के साथ शुरू होता है। इसके अलावा ये गेम एक फ्रांसीसी गेम डेवलपर द्वारा बनाया गया था। इसका माइक्रोसॉफ्ट से कोई संबंध नहीं है। वीडियो गेम Omikron: द नोमैड सोल," क्वांटिक ड्रीम द्वारा बनाया गया था और ईदोस इंटरएक्टिव द्वारा प्रकाशित किया गया था।

    2 नवंबर 1999 को, डेविड केज द्वारा पेरिस में स्थापित क्वांटिक ड्रीम ने गेम को माइक्रोसॉफ्ट विंडोज प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया था, लेकिन इसे गेट्स या माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित नहीं किया गया था। 2000 में इसे ड्रीमकास्ट गेम कंसोल पर रिलीज़ किया गया था। गेम ओमिक्रॉन नामक एक भविष्यवादी शहर में स्थापित है। खिलाड़ी अपने पात्रों की आत्माओं को राक्षसों द्वारा कब्जा किए जाने से रोकने के लिए युद्ध करते हैं।

    Fact Check

    दावा

    बिल गेट्स ने इस महामारी की योजना बनाई थी, और अब वे वैक्सीन के जरिए लोगों में माइक्रो चिप डाल रहे हैं।

    नतीजा

    यह कॉन्सपिरेसी थ्यॉरी सच नहीं है। वीडियो गेम - "सी" के बजाय "के" अक्षर के साथ के साथ शुरू होता है। इसके अलावा ये गेम एक फ्रांसीसी गेम डेवलपर द्वारा बनाया गया था।

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+