Fact Check: 14 साल की लड़की के नासा में चयन पर उठे सवाल, वैज्ञानिक ने बताया फ्रॉड

नई दिल्ली, 22 अगस्त: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर 14 साल की दीक्षा शिंदे छाई हुई हैं, जो औरंगाबाद में रहती हैं। दावा किया जा रहा था कि उनका चयन नासा की फेलोशिप के लिए हुआ है। वो एमएसआई फेलोशिप वर्चुअल (NASA MSI Fellowships) पैनल पर पैनलिस्ट के तौर पर काम करेंगी। इसके बाद से देशभर से दीक्षा को बधाई मिलनी शुरू हो गई, लेकिन अब मामले में नया मोड़ आया है। कुछ फैक्ट चेकर वेबसाइट्स ने दावा किया कि ये खबर पूरी तरह से झूठी है।

NASA

न्यूज एजेंसी एएनआई ने दीक्षा के फेलोशिप वाली खबर जारी की थी। उस दौरान नासा की ओर से आए मेल का स्क्रीनशॉट भी साझा किया गया, जो देखने में एकदम ओरिजनल लग रहे थे। एजेंसी से बात करते हुए दीक्षा ने कहा कि उन्होंने ब्लैक होल और गॉड पर एक थ्योरी लिखी थी। तीन प्रयासों के बाद नासा ने उसे स्वीकार किया। इसके अलावा नासा ने उन्हें आधिकारिक वेबसाइट के लिए ऑर्टिकल लिखने को भी कहा था। ऐसे में उन्होंने दिन में 12-12 घंटे काम कर वो प्रोजेक्ट पूरा किया। अब अक्टूबर में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी, जिसका पूरा खर्च नासा उठाएगी।

वहीं दीक्षा को जो सर्टिफिकेट मिला था, उसमें अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री की खगोल भौतिक विज्ञानी डॉ. जैकी फाहर्टी का नाम लिखा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए सर्टिफिकेट को जब खुद डॉ. फाहर्टी ने देखा तो वो हैरान रह गईं। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मुझे नहीं पता कि मेरा नाम इस मामले में क्यों लिया जा रहा है। मुझे लगता है कि किसी ने 14 साल की लड़की के साथ फ्रॉड करके उसके सपनों से खेला है। अगर दीक्षा सच में वैज्ञानिक बनना चाहती हैं, तो वो मुझसे संपर्क करें, मैं उनकी मदद करूंगा।

कुछ ही देर बाद इस स्टोरी को फेक बताने वाले लोगों की लाइन लग गई। एक यूजर ने उन मेल की जांच की, जो नासा के बताए जा रहे थे। उसमें एक बड़ी गलती मिली। सबसे पहले स्क्रीनशॉट में URGENT की जगह URGERT लिखा था। हालांकि जब लोगों ने दीक्षा वाली स्टोरी पर ANI की एडिटर इन चीफ स्मिता प्रकाश को टैग करके सवाल उठाने शुरू किए, तो उन्होंने कहा कि ये स्टोरी फेक नहीं है। कुछ दिनों पहले भारतीय पत्रकार निधि राजदान के साथ भी ऐसा हुआ था। पहले उन्होंने दावा किया कि उनका चयन हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हो गया है, लेकिन बाद में वो फेक निकला।

Fact Check

दावा

औरंगाबाद की लड़की का नासा में हुआ चयन

नतीजा

वैज्ञानिक ने चयन की बात खारिज की।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+