Fact Check: क्या युद्ध के बीच साउथ अफ्रीका के दौरे पर गए रूसी राष्ट्रपति पुतिन?

नई दिल्ली, 1 अगस्त: रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुआ युद्ध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जब से ये युद्ध शुरू हुआ तब से रूसी राष्ट्रपति पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर भी तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से एक न्यूज चैनल का फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा, जिसमें दावा किया गया है कि रूसी राष्ट्रपति एक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका गए हैं। फुटेज में हवाई अड्डे पर पुतिन के स्वागत को भी दिखाया गया है।

Russia

जब हमने इस वीडियो की पड़ताल की तो ये फेक निकला। ये वीडियो 2018 का है, उस साल पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने साउथ अफ्रीका गए थे। वहीं हर न्यूज चैनल के कोने में डेट और टाइम दिखाया जाता है, लेकिन लोगों को भ्रमित करने के लिए ये वीडियो क्रॉप कर दिया गया। जब हमनें 2018 के सम्मेलन की फुटेज देखी तो सब कुछ क्लियर हो गया।

वहीं पुतिन हाल ही में किसी अन्य सम्मलेन में भी शामिल होने साउथ अफ्रीका नहीं गए थे। रूसी विदेश मंत्रालय के मुताबिक पुतिन ने महाद्वीप के कई देशों का दौरा किया, लेकिन उसमें साउथ अफ्रीका शामिल नहीं था और ना ही अभी आगे उनका वहां जाने का प्लान है।

क्या पुतिन को है कैंसर?
पिछले कुछ महीनों से खबर आ रही कि पुतिन कैंसर जैसी किसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे हैं। साथ ही रूस में ही उनका इलाज भी जारी है। कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी वो काफी सुस्त दिखे, लेकिन इस पर आधिकारिक रूप से कोई कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। हाल ही में अमेरिका की खुफिया एजेंसी सेंट्रल इमंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) के प्रमुख विलियम बर्न्स ने कहा था कि पुतिन की बीमारी के कोई सबूत नहीं मिले हैं। वो पहले से ज्यादा स्वस्थ्य दिख रहे हैं।

Fact Check

दावा

युद्ध के बीच साउथ अफ्रीका गए पुतिन।

नतीजा

पुतिन साउथ अफ्रीका नहीं गए, 2018 के वीडियो को किया जा रहा वायरल।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+