Fact Check: क्या सरकार चला रही है 'मुफ्त मोबाइल रिचार्ज योजना', ₹239 का फ्री मिलेगा टॉपअप, जानें सच
Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार 'मुफ्त मोबाइल रिचार्ज योजना'हर यूजर को दे रही है।

Fact Check News: सोशल मीडिया पर अक्सर सरकारी योजनाओं को लेकर कई तरह के फेक न्यूज और अफवाहें वायरल होते रहती हैं। ऐसी ही एक योजना के बारे में व्हाट्सएप पर दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार 'मुफ्त मोबाइल रिचार्ज योजना' चला रही है। वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी भारतीय यूजर को 'मुफ्त मोबाइल रिचार्ज योजना' के तहत 28 दिनों के लिए 239 का रिचार्ज दे रही है। अब पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने अधिकारिक ट्विटर पेज पर कहा है कि सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है।
ट्विटर हैंडल PIB Fact Check ने ट्वीट कर लिखा, ''एक व्हाट्सएप मैसेज में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार सभी भारतीय यूजर को 'मुफ्त मोबाइल रिचार्ज योजना' के तहत 28 दिनों के लिए ₹239 का रिचार्ज दे रही है।'' यह दावा फर्जी है। भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।''
ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ''भारत सरकार द्वारा फ्री मोबाइल रिचार्ज नामक कोई योजना नहीं चलाई जा रही है''
व्हाट्सएप वायरल मैसेज में लिखा हुआ है, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा फ्री मोबाइल रिचार्ज योजना के तहत सभी भारतीय यूजर को ₹239 का 28 दिन वाला फ्री रिचार्ज फ्री में देने का वादा किया है। इसके लिए नीचे नीले रंग की लिंक पर क्लिक करके अपने नंबर पर रिचार्ज करें।''
व्हाट्सएप वायरल मैसेज में आगे लिखा है, ''मैंने भी इससे अपना 28 दिन का फ्री में रिचार्ज किया है। आप भी नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके 28 दिनों का फ्री रिचार्ज प्राप्त करें। इसकी आखिरी तारीख 30 मार्च 2023 है।''

Fact Check
दावा
क्या केंद्र सरकार चला रही है'मुफ्त मोबाइल रिचार्ज योजना'
नतीजा
नहीं, केंद्र सरकार ऐसी कोई भी'मुफ्त मोबाइल रिचार्ज योजना' नहीं चला रही है।












Click it and Unblock the Notifications