Fact Check: 'राम मंदिर बनने से पहले कर लूंगा आत्महत्या', क्या कपिल सिब्बल ने कही थी ऐसी बात, खुद बताया सच
Fact Check: अयोध्या में राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के पोस्ट वायरल हो रहे हैं। ऐसे में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का राम मंदिर से जुड़ा एक पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि, 'कपिल सिब्बल ने कहा है कि, वो राम मंदिर बनने से पहले आत्मदाह करना पसंद करेंगे'
कपिल सिब्बल के नाम से वायरल हो रहे इस पोस्ट को सोसल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है। अब खुद कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर इसकी सच्चाई बताई है। कपिल सिब्बल ने बताया है कि आखिर ये पुराना पोस्ट कैसे वायरल हुआ और इसका सच क्या है।

2020 का है ये वायरल पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ये वायरल पोस्ट 29 जुलाई 2020 की बताई जा रही है। यह पोस्ट अंग्रेजी में है। पोस्ट में लिखा, '' राम मंदिर के निर्माण से पहले मैं आत्महत्या कर लूंगा। अपनी बात को लेकर मैं पूरी तरह से दृढ़प्रतिज्ञ हूं।''
अब हाल ही में किसी यूजर ने इस पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ''कोई कपिल सिब्बल को ये याद दिला दे...कि तारीख नजदीक आ रही है।'' यहां तारीख से मतलब राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा की तारीख से है।
कपिल सिब्बल ने बोले- Fake है ये ट्वीट
इस वायरल पोस्ट पर अब खुद कपिल सिब्बल ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से जवाब दिया है। कपिल सिब्बल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''ये फेक ट्विटर पोस्ट फैलाई जा रही है। ये वायरल पोस्ट ये दिखाता है कि हमारे देश में राजनीतिक बहस का स्तर कितना नीचे गिर चुका है।''
अपने एक अन्य पोस्ट में कपिल सिब्बल ने एक ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि, ''ये भी पोस्ट फेक है।'' इस ट्विटर पोस्ट में एक यूजर ने दावा किया है कि, ''मैं आज भी अपनी बात पर कायम हूं...राम मंदिर निर्माण से पहले आत्मदाह करूंगा।''
फेक ट्विटर हैंडल से किए गए ये दोनों भ्रामक पोस्ट
बता दें कि ये दोनों ही भ्रामक ट्विटर पोस्ट फेक ट्विटर हैंडल से किए गए हैं। इस ट्विटर हैंडल पर लगभग 48 हजार फोलोअर्स हैं और ये ब्लू टिक वाला हैंडल दिख रहा है।
जबकि असल में कपिल सिब्बल के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। कपिल सिब्बल का अधिकारिक ट्विटर हैंडल ग्रे रंग का हैंडल है। जो ट्विटर द्वारा किसी भी मंत्री या नेता को दिया जाता है।

Fact Check
दावा
दावा: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा था कि 'राम मंदिर बनने से पहले आत्महत्या कर लूंगा।'
नतीजा
फैक्ट: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा है कि ये ट्वीट फेक है।












Click it and Unblock the Notifications