Fact Check: क्या अमिताभ बच्चन ने दाऊद से मिलाया था हाथ, जानें वायरल फोटो की सच्चाई?

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में हंगामा जारी है। हाल ही में कंगना रनौत और बीजेपी सांसद रविकिशन ने बी टाउन में ड्रग्स का मुद्दा उठाया था, जिस पर जया बच्चन ने पलटवार किया। इसके बाद से सुशांत और कंगना के फैन्स के निशाने पर बच्चन परिवार है। इस बीच अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर वायरल हो रही है। साथ ही उसको लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।

Recommended Video

      Fact Check: Amitabh Bachchan के Dawood Ibrahim के साथ Viral तस्वीर का सच? | वनइंडिया हिंदी
      Dawood Ibrahim

      अमिताभ बच्चन की तस्वीर शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि अमिताभ के साथ फोटो में कौन है...क्या ये मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम है...क्या अमिताभ अभी भी दाऊद के संपर्क में हैं। अंत में ट्विटर यूजर ने लिखा कि मैं नहीं जानता ये सही है कि नहीं, ये फोटो मैंने फेसबुक से ली है। इसके बाद अमिताभ बच्चन के आलोचक इस फोटो को तेजी से वायरल करने लगे।

      जब हमारी टीम ने जांच की तो फोटो की सच्चाई कुछ और ही निकली। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन के साथ दिख रहे शख्स महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण हैं। फोटो काफी पुरानी और धुंधली है, जिस वजह से कई लोग अशोक चव्हाण को दाऊद बता कर गलत दावे के साथ फोटो वायरल कर रहे हैं। इससे पहले एक और फोटो वायरल हुई थी जिसमें दावा किया गया था कि दीपिका रणबीर दाऊद के साथ थे, वो दावा भी जांच में झूठा निकला था।

      Fact Check

      दावा

      दाऊद से है अमिताभ का संबंध

      नतीजा

      दावा निकला झूठा, फोटो में अमिताभ के साथ हैं अशोक चव्हाण

      Rating

      Misleading
      फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+