Fact Check: क्या नवरात्रि में अखिलेश यादव ने जूते पहनकर बांटा जनता में प्रसाद?
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव हैं। जिस वजह से राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की एक तस्वीर वायरल हो रही है। आरोप लगाया जा रहा कि उनको हिंदू धर्म के बारे में कुछ नहीं पता और वो रोजाना धर्म का अपमान कर रहे हैं। लोग भी बिना सच्चाई जाने उनकी ये फोटो तेजी से शेयर कर रहे। हालांकि जब हमने इसकी जांच की तो सच्चाई कुछ और ही निकली।

शुभम नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर अखिलेश की फोटो शेयर की। जिसमें वो कुछ लोगों को खाना बांट रहे हैं। फोटो के साथ यूजर ने लिखा कि नवरात्रि में जूता पहनकर कन्या को भोजन कराते अखिलेश यादव!! भावी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, अब बताओ मित्रों इनकी सोच कितनी ऊंची है। इसी फोटो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए पायल रोहतगी ने लिखा कि नवरात्रि में जूता पहनकर कन्या को भोजन कराते अखिलेश यादव। इसके अलावा भी बहुत से लोगों ने फोटो शेयर कर उनकी आलोचना की।
Recommended Video
हमारी टीम ने जब इस पोस्ट की जांच की तो हकीकत कुछ और ही निकली। फोटो में अखिलेश कुर्ता-पजामा के साथ काला जूता पहने नजर आ रहे। उनके आगे बहुत सी महिलाएं हैं, जबकि पीछे नेता और अधिकारी। जांच में पता चला कि ये फोटो नवरात्रि की नहीं है। इसे 15 जुलाई 2016 को खींचा गया था, तब अखिलेश राज्य के मुख्यमंत्री हुआ करते थे। उस दौरान उन्होंने 'हौसला पोषण योजना' की शुरुआत की थी। तब की फोटो अब नवरात्रि की बताकर वायरल की जा रही है।
नवरात्रि मे जुता पहन कर कन्या को भोजन कराते अखिलेश यादव!! #ढोंगी
— PAYAL ROHTAGI (हिंदू शेरनी) (@payalrohatagi1) October 17, 2021
नवमी के ट्वीट पर हुए थे ट्रोल
कुछ दिनों पहले जब महानवमी पड़ी, तो अखिलेश ने ट्वीट कर जनता को शुभकामनाएं दीं। उस दौरान उन्होंने महानवमी की जगह रामनवमी लिख दिया था। जिसके बाद उनको जमकर ट्रोल किया गया। हालांकि बाद में उन्होंने गलती सुधारी और ट्वीट डिलीट करके नया ट्वीट किया।

Fact Check
दावा
अखिलेश यादव ने जूते पहनकर बांटा जनता में प्रसाद
नतीजा
फोटो 2016 के एक सरकारी कार्यक्रम की है












Click it and Unblock the Notifications