Cyclone Bjparjoy: सोशल मीडिया पर शेयर VIDEO में डरावना मंजर, फैक्ट चेक में खुल गई पोल

Cyclone Bjparjoy के लैंडफॉल का समय नजदीक आ चुका है। गत चार-पांच दिनों से चक्रवात और तूफान को लेकर इंटरनेट पर काफी ट्रैफिक देखा जा रहा है। इसी का लाभ उठाते हुए एक सोशल मीडिया हैंडल पर चक्रवात बिपरजॉय की कथित वीडियो शेयर की गई।

चक्रवात बिपरजॉय का बताकर जो वीडियो ट्विटर पर शेयर की गई इसमें बेहद डरावना मंजर देखा जा सकता है। एक चॉपर या किसी विमान से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में समुद्री लहरों के बीच फंसे शिप को डूबते देखा जा सकता है।

Cyclone Bjparjoy

वीडियो वायरल होने के बाद फैक्ट चेक टीम ने इसकी पोल खोली। पड़ताल के दौरान पता लगा कि वीडियो भारत का नहीं, अमेरिका का है। खास बात ये कि इस वीडियो का साइक्लोन बिपरजॉय से कुछ लेना देना नहीं है।

Recommended Video

      Cyclone Bjparjoy: सोशल मीडिया पर शेयर VIDEO में डरावना मंजर, फैक्ट चेक में खुल गई पोल

      ट्विटर हैंडल @jacksparrow3976 (कप्तान Kaptaan) पर 13 जून की दोपहर करीब दो बजे शेयर की गई इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि साइक्लोन बिपरजॉय अरब सागर में अपना असर दिखाना शुरू कर चुका है।

      कई नेटिजन्स ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी किए हैं। लिखा है कि वीडियो साइक्लोन बिपरजॉय का नहीं है। बता दें कि मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात गुजरात के समुद्र तट से 15 जून को टकराएगा।

      इसी बीच सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र और गुजरात के तटों पर एक जहाज़ के डूबने के दावे के साथ एक वीडियो वायरल हो गया। IMD के अनुसार, अभी चक्रवात बिपरजॉय का लैंडफॉल नहीं हुआ है।

      मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि चक्रवात बिपारजॉय 15 जून को गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र जिलों में दस्तक देगा। 20,000 से अधिक लोगों को पहले ही सुरक्षित जगहों पर भेजा जा चुका है।

      क्या है दावा?

      दावे में लिखा है कि साइक्लोन बिपरजॉय की वजह से एक शिपव्रेक (जहाज डूबना) हुआ है। कहा गया है कि आईएमडी ने मुंबई और गुजरात के तटों पर हाई अलर्ट जारी किया है।

      क्या है सच?

      वीडियो में नाव दिख रही है, लेकिन ये गुजरात या महाराष्ट्र की नहीं, प्रशांत महासागर में खतरनाक मौसम का मंजर है, इसी दौरान नाव पलट गई। यह वीडियो अमेरिका (USA) का है।

      कैसे पता चला?

      वायरल वीडियो को गूगल रिवर्स इमेज सर्च के दौरान कई पुराने समाचार मिले। फरवरी में अमेरिका के प्रशांत तट पर समुद्र की असामान्य लहरों पर बीबीसी की एक रिपोर्ट में इसी वायरल वीडियो का इस्तेमाल किया गया था।

      इस रिपोर्ट के अनुसार, तटरक्षक दल नाव से एक व्यक्ति को बचाने का प्रयास कर रहा था। रेस्क्यू के दौरान खराब मौसम के कारण नाव पलट गई। बीबीसी के अलावा गार्जियन की रिपोर्ट में भी 5 फरवरी को बीबीसी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए खबर प्रकाशित है।

      फैक्ट चेक का निष्कर्ष यही है कि वीडियो भारत से कोसों दूर- सात समंदर पार अमेरिका के प्रशांत महासागर का है। इस वीडियो को भारत में खास तौर पर महाराष्ट्र-गुजरात के तट पर साइक्लोन बिपरजॉय का प्रभाव बताकर गलत तरीके से शेयर किया जा रहा है।

      चक्रवात बिपरजॉय पर अपडेट क्या है?

      • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है।
      • चक्रवात बिपरजॉय को "बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान" माना गया है। इसके 15 जून को गुजरात के तट से टकराने की आशंका है।
      • डिप्रेशन के कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्यों में वर्षा होने का पूर्वानुमान।

      स्पेन की वीडियो भी वायर हुई

      इसके अलावा एक वीडियो स्पेन की भी गलत जानकारी के साथ ट्वीट कर वायरल कराई गई। फैक्ट चेक में साफ हुआ कि वायरल वीडियो का गुजरात, चक्रवात बिपरजॉय या भारत के किसी हिस्से से कोई संबंध नहीं है।

      Fact Check

      दावा

      चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की चपेट में आने से महाराष्ट्र और गुजरात के पास समुद्र में नौका तबाह हुई।

      नतीजा

      वायरल वीडियो पुराना है और इसकी लोकेशन गुजरात नहीं, अमेरिका है। साइक्लोन बिपरजॉय के प्रभाव के कारण कोई नाव गुजरात के समुद्री किनारे या भारत की सीमा में नष्ट नहीं हुई।

      Rating

      Misleading
      फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+