कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच क्या 15 जून से फिर लगेगा देशव्यापी लॉकडाउन? यहां जानिए सच्चाई
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 2,86,579 हो गई है। वहीं वायरस से अभी तक 8,102 लोगों की मौत हुई है। लॉकडाउन के तीसरे चरण के बाद से ही मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें ये कहा जा रहा है कि देशभर में 15 जून के बाद एक बार फिर पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा।
पूरी तरह फर्जी है ये खबर
जी न्यूज के बुलेटिन वाली इस तस्वीर में ये दावा भी किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय एक बार फिर ट्रेन और हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगा सकता है। आपको बता दें ये खबर पूरी तरह फर्जी है। इस न्यूज चैनल ने ऐसी कोई खबर नहीं दिखाई है। न्यूज चैनल के बुलेटिन के स्क्रीनशॉट को फोटोशॉप कर ये फर्जी खबर फैलाई जा रही है। इस स्क्रीनशॉट में लिखा दिख रहा है, '15 जून के बाद फिर से हो सकता है संपूर्ण लॉकडाउन, गृह मंत्रालय ने दिए संकेत, ट्रेन और हवाई सफर पे लगेगा ब्रेक।'
सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया फर्जी स्क्रीनशॉट
इस फर्जी स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया साइट्स पर काफी शेयर किया गया है। फेसबुक पर बड़ी संख्या में लोगों ने इसे शेयर किया है। इस मामले में पीआईबी फैक्ट चेक ने भी एक ट्वीट किया है। जिसमें इसे पूरी तरह फर्जी बताया गया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'दावा: सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही एक फोटो में दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय द्वारा ट्रेन और हवाई यात्रा पर प्रतिबंध के साथ 15 जून से देश में फिर से पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा सकता है। पीआईबी फैक्ट चेक: यह फेक है। फेक न्यूज फैलाने वाली ऐसी भ्रामक फोटो से सावधान रहें।'
Recommended Video
स्क्रीनशॉट को फोटोशॉप किया गया
बता दें इससे पहले भी कई बार न्यूज चैनल के स्क्रीनशॉट को फोटोशॉप कर फर्जी खबरें फैलाई गई हैं। इस फर्जी तस्वीर का रंग भी असल तस्वीर से काफी अलग प्रतीत हो रहा है। इसके अलावा इसका फॉन्ट भी काफी अलग है। जी न्यूज ने भी अपनी वेबसाइट की एक खबर में इस स्क्रीनशॉट को फेक बताया है। जिसमें लिखा है कि उन्होंने ऐसी कोई खबर नहीं दिखाई है, ये तस्वीर पूरी तरह फेक है और इसे फोटोशॉप किया गया है।
दावा: सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही एक फोटो में दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय द्वारा ट्रेन और हवाई यात्रा पर प्रतिबंध के साथ 15 जून से देश में फिर से पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा सकता है।#PIBFactcheck- यह #Fake है। फेक न्यूज़ फैलाने वाली ऐसी भ्रामक फोटो से सावधान रहें। pic.twitter.com/DqmrDrcvSz
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 10, 2020
कोरोना आपदा में पहली बार, एक दिन में 350 से ज्यादा मौतें