Fact Check: एस्पिरिन की गोली से भी ठीक हो सकता है कोरोना, जानें वाट्सऐप पर वायरल हो रहे इस मैसेज का सच

वॉट्सएप पर एक मेसेज फॉर्वर्ड किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि कोरोना वायरस एक बैक्टीरिया है और यह एस्पिरिन की गोली से ठीक हो सकता है।

नई दिल्ली, 24 जनवरी। सोशल मीडिया घर बैठ दुनियाभर के लोगों से जुड़ने का एक बेहतीन माध्यम बनता जा रहा है। आज हर व्यक्ति के पास स्मार्टफोन है और हर व्यक्ति सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। दुनियाभर में क्या चल रहा है ये सब आप सोशल मीडिया के माध्यम से पता कर सकते हैं, लेकिन यह माध्यम फर्जी खबरों का भी केंद्र बनता जा रहा है। आए दिन यहां कई सारी फर्जी खबरें देखने को मिलती हैं ये खबरें आमजन के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती हैं। वॉट्सएप पर एक ऐसी ही खबर फॉर्वर्ड की जा रही है, जिसमें दावा किया गया है कि कोरोना वायरस एक बैक्टीरिया है और यह एस्पिरिन की गोली से ठीक हो सकता है। खबरों का पोस्टमॉर्टम करने वाली सरकारी न्यूज एजेंसी प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने इस खबर को फर्जी बताया है। PIB ने इस दावे को गलत बताते हुए कहा कि कोविड-19 एक वायरस है न कि बैक्टीरिया। इसे एस्पिरिन जैसे एंटीकोआगुलंट्स से ठीक नहीं किया जा सकता है।

coronavirus

Recommended Video

      Fact Check: क्या Aspirin की गोली से भी ठीक हो सकता है Corona Patient ? | वनइंडिया हिंदी

      पीआईबी ने आगाह किया कि इस फर्जी मेसेज से गुमराह न हों। कोरोना वायरस होने की स्थिति में एस्पिरिन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

      Fact Check

      दावा

      एस्पिरिन की गोली से कोरोना ठीक हो सकता है

      नतीजा

      इस खबर में किया जा रहा दावा गलत है।

      Rating

      Misleading
      फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+