MMS Leak वाली Subhashree Sahu और कॉकरोच पार्टी के Abhijeet Dipike में क्या है संबंध? जानें सच
Subhashree Sahu Abhijeet Dipike Dating Rumours Fact Check : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके लगातार नीट छात्रों के मुद्दों को उठा रहे हैं। इस बीच, दीपको को लेकर कई तरह की अफवाहों का बाजार भी गर्म है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है कि दीपके इन दिनों किसी महिला मित्र को डेट कर रहे हैं।
इतना ही नहीं, दीपके के तार एमएमएस लीक वाली उड़ीसा की युवा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और अभिनेत्री सुभाष्री साहू से जोडे गए। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इसी बीच, Rage Bait India नामक इंस्टाग्राम ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। आइए जानते हैं कि क्या कहा?

रेज बेट इंडिया (Rage Bait India) इंस्टाग्राम अकाउंट, जिसके 2300 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, से 6 दिन पहले एक पोस्ट शेयर हुई। इसमें अभीजित दीपके और सुभाष्री साहू की फोटो शेयर की गई। फोटो पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा- 'Dating'। साफ तौर पर ब्रेकिंग कैप्शन के साथ लिखा गया कि अभिजीत डिपके और सुभाश्री साहू अपने-अपने पार्टनर को डेट कर रहे हैं और उनका एक-दूसरे से कोई संबंध नहीं है।
Who Is Subhashree Sahu: कौन हैं सुभाष्री साहू?

आपको बता दें कि सुभाष्री साहू एक 19 साल की खूबसूरत युवा लड़की है। उड़ीसा के गंजाम जिले का मूल निवासी है। 2023 के आसपास साहू ने अपनी सोशल मीडिया जर्नी शुरू की। साहू, खास तौर पर डांस रील्स, लिप-सिंक वीडियोज और ट्रेंडिंग ऑडियो पर कंटेंट बनाकर पोस्ट करती है। नेपाली डांस को लेकर काफी पॉपुलर हैं।

क्या है MMS Leadk कनेक्शन?
दरअसल, सुभाष्री सोशल मीडिया पर आने के बाद युवाओं की धड़कन बन गईं। उनके एक पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आने शुरू हो गए। इसी बीच, उनका एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। हालांकि, कई वीडियो में इसे AI जनरेटेड व डीपफेक बताया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कथित तौर पर साहू ने सुसाइड का प्रयास भी किया था। लेकिन, परिवार की सूझबूझ और डॉक्टरों की वजह से साहू को दूसरी जिंदगी मिली। इसके बाद, सुभाष्री ने खुद को संभाला और फेसबुक पर 'Againsubha' नाम से वापसी की।

अभिजीत दीपके कौन हैं?
30 वर्षीय अभिजीत दीपके का जन्म महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुआ था, जिसका नाम अब बदलकर छत्रपति संभाजीनगर कर दिया गया है। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता में स्नातक की उपाधि प्राप्त की, जहां उन्होंने मीडिया नैतिकता, राजनीतिक रिपोर्टिंग और सार्वजनिक संचार के क्षेत्र में पहला कदम रखा। बाद में वे संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए और बोस्टन विश्वविद्यालय से जनसंपर्क में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की।

2020 से 2023 के बीच, दीपके ने आम आदमी पार्टी (आप) की सोशल मीडिया टीम के साथ स्वयंसेवक के रूप में काम किया। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान, जिसमें अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की, दीपके ने युवा मतदाताओं को लक्षित करते हुए मीम-आधारित डिजिटल अभियानों पर काम किया।
2023 में, अभिजीत दीपके अमेरिका में दाखिले के लिए आवेदन करते हुए औरंगाबाद लौट आए। डिग्री पूरी करने के बाद, उन्होंने 16 मई, 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत की, भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा एक सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से करने के कुछ ही दिनों बाद की। इसके बाद, 3 जून को सीजेपी का प्रतिनिधिमंडल तैयार किया गया। दीपके के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, नीट पेपर लीक, छात्रों की मौत पर 1 करोड़ की राशि का परिवारों को मुआवजा की मांग को लेकर 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू किया। दिल्ली, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु समेत कई राज्यों में दीपके में प्रदर्शन करके समर्थन बटोरा। 20 जून से जंतर-मंतर पर डेरा डालकर बैठ गए।

Fact Check
दावा
अभिजीत दीपके और अभिनेत्री सुभाष्री साहू डेटिंग कर रहे।
नतीजा
अभिजीत डिपके और सुभाश्री साहू अपने-अपने पार्टनर को डेट कर रहे हैं और उनका एक-दूसरे से कोई संबंध नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
