क्या सच में चीन ने कृत्रिम सूरज को कर दिया है लॉन्च, जानिए सच्चाई

नई दिल्ली, 16 जनवरी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि चीन ने कृत्रिम सूरज को लॉन्च किया है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि चीन में विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। लेकिन क्या सच में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सच्चाई है इसकी हम पड़ताल करेंगे। दरअसल वीडियो में समुद्र के किनारे खड़े लोग फोन से इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहे हैं, जिसमे देखा जा सकता है कि रॉकेट लॉन्च के बाद तेजी से धुंआ उठता है और एक आग का गोला इसके साथ ऊपर उठता दिखाई देता है, लोगों का दावा है कि यह कृत्रिम सूरज है।

sun

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद द चायना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन ने एक आधिकारिक वीडियो शेयर किया है जोकि लॉन्ग मार्च 7ए का है, जिसमे देखा जा सकता है कि रॉकेट को लॉन्च किया जाता है, लॉन्च से पहले यह काफी धुंआ फेंकता है और इसमे से नारंगी रंग का एक गुबार ऊपर जाता दिखता है। वायरल वीडियो में इस गुबार को कृतिम सूरज कहा जा रहा है। रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो में लोग बीच के किनारे खड़े होकर वीडियो बना रहे हैं वह चायना एयरोस्पेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो से मिलता जुलता है और यह लोंगलू शहर का है, जहां पर वेंचैंग स्पेसक्राफ्ट लॉन्च की साइट है, यहीं से लॉन्ग मार्च 7ए को लॉन्च किया गया था।

दरअसल यहां आने वाले दर्शक अक्सर बीच के किनारे खड़े होकर रॉकेट लॉन्च को देखते हैं और उसका वीडियो बनाते हैं। चायना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क की से भी अपनी रिपोर्ट में यही कहा गया है। यूएसए टुडे की खबर के अनुसार चीन के न्युक्लियर फिजन रिएक्टर एक्सपेरिमेंटर एडवांस सुपरकंडक्टिंग टोकामाक (EAST) को ही आर्टिफिशियल सन यानि कृत्रिम सूरज के नाम से जाना जाता है। इसमे लगा भारी मेटल डिवाइस का इतना गर्म हो गया कि यह सूरज के तापमान से पांच गुना अधिक था, लेकिन यह जमीन पर ही था ना कि आसमान में। ऐसे में सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे में कोई सच्चाई नहीं है। ना ही चीन ने कृत्रिम सूरज को लॉन्च किया है।

Fact Check

दावा

चीन द्वारा कृतिम सूरज को लॉन्च किए जाने का दावा

नतीजा

चीन द्वारा कृतिम सूरज को लॉन्च किए जाने का दावा बिल्कुल झूठ है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+