रिकॉर्ड वैक्सीनेशन की खुशी में सरकार दे रही है 3 महीने का रिचार्ज फ्री? जानिए इस वायरल मैसेज की सच्चाई

नई दिल्ली, दिसंबर 11। सोशल मीडिया आजकल फेक न्यूज का अड्डा बनता जा रहा है। यहां वायरल होने वाली हर खबर, वीडियो या फोटो सही नहीं होती। ऐसे में जरूरी है कि ऐसी किसी भी अफवाह या खबर पर आंख बंद कर भरोसा नहीं करना चाहिए, जो हमारे लिए बाद में घातक साबित हो। ऐसी ही एक फेक न्यूज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों काफी वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि टीकाकरण अभियान में रिकॉर्ड कामयाबी हासिल करने के बाद केंद्र सरकार ने सभी लोगों को 3 महीने का रिचार्ज फ्री में देने का ऐलान किया है।

Three month mobile rechare free

ये है वायरल मैसेज

Recommended Video

    Fact Check: रिकॉर्ड Covid Vaccination की खुशी में सरकार दे रही Free Recharge ? | वनइंडिया हिंदी

    सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस दावे में कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार ने रिकॉर्ड वैक्सीनेशन करने की खुशी में सभी भारतीय यूजर्स को 3 महीने का रिचार्ज फ्री में देने का ऐलान किया है। वायरल मैसेज में आगे कहा गया है कि अगर आपके पास, Jio, Airtel या vi का सिम है तो आप केंद्र सरकार के एक शानदार ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। वायरल मैसेज में एक लिंक दिया है, जिस पर क्लिक कर आप अपना रिचार्ज क्लेम कर सकते हैं। ये ऑफर सिर्फ 20 दिसंबर तक वैलिड है।

    वायरल मैसेज की सच्चाई

    इस वायरल मैसेज की सच्चाई केंद्र सरकार की फैक्ट चेक टीम ने बताई है। PIB फैक्ट चैक टीम ने बताया है कि ये एकदम फर्जी दावा है। सरकार की तरफ से ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे फर्जी संदेश से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इससे पहले सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भी यूजर्स को फर्जी मैसेज से सावधान रहने की सलाह दी थी। COAI ने एक ट्वीट में कहा है, "ऐसे फर्जी संदेशों से सावधान रहें। सरकार या दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।"

    Fact Check

    दावा

    Viral post claimed false

    नतीजा

    Viral post claimed false

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+