Fact Check: 12वीं के छात्रों को 6 ग्रेस मार्क्स दिए जाने का मैसेज वायरल, CBSE ने बताया सच

नई दिल्ली, 14 दिसंबर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने उस मैसेज को लेकर छात्रों और अभिभावकों को सचेत किया है, जिसमें 12वीं के छात्रों को अकाउंटेंसी में 6 नंबर का ग्रेस देने की बात कही गई है। सीबीएसई की ओर से साफ किया गया है कि ऑडियो संदेश में एग्जाम कंट्रोलर की आवाज होने का दावा किया गया है लेकिन ये सच नहीं है। मैसेज पूरी तरह से फर्जी है और इस पर भरोसा ना किया जाए।

cbse

सीबीएसई ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि बोर्ड के एग्जाम कंट्रोलर के नाम से एक ऑडियो संदेश यह दावा करते हुए प्रसारित किया जा रहा है कि कक्षा 12 के अकाउंटेंसी टर्म 1 के पेपर में त्रुटि की वजह से 6 अंक का ग्रेस दिया जाएगा। इस संदेश में कोई सच्चाई नहीं है, इसको लेकर जो रिपोर्ट प्रकाशित हुई हैं, वो निराधार और झूठी हैं।

Recommended Video

      Fact Check: CBSE के 12वीं के छात्रों को 6 Grace Mark देने का क्या है सच? | वनइंडिया हिंदी

      फेक न्‍यूज में एक ऑडियो के आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि टर्म परीक्षा के एकाउंटेंसी पेपर में जा प्रश्‍न गलत था, उसके लिये सीबीएसई बोर्ड 6 अंक देगा। बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी कर छात्रों को अगाह किया और कहा कि बोर्ड ने फिलहाल ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है और ना ही आधिकारिक तौर पर कोई सूचना जारी की है। ऐसे में सोशल मीडिया और अन्‍य प्‍लैटफॉर्म पर वायरल हो रही खबर फेक है। सीबीएसई ने अपने नोटिस में कहा कि वह बोर्ड छात्रों को ऐसी खबरों से दूर रहने की सलाह देता है।

      faj

      बता दें कि 13 दिसंबर 2021 को कक्षा 12वीं के एकाउंट्स का पेपर हुआ था। परीक्षा के बाद यह खबर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट होने लगी कि एकाउंटेंसी पेपर में गलत प्रश्‍न के लिये सीबीएसई बोर्ड 6 ग्रेस मार्क्‍स देगा, जिसको लेकर अब बोर्ड ने यह स्‍पष्‍ट किया है कि यह झूठी रिपोर्ट है।

      Fact Check

      दावा

      12वीं के अकाउंटेंसी छात्रों को ग्रेस अंक देने का दावा

      नतीजा

      दावा गलत, सीबीएसई ने नहीं की है ऐसी घोषणा

      Rating

      Misleading
      फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+